20 साल के ज्वेरेव ने फेडरर को हराकर रोजर्स खिताब जीता

मांट्रियल : जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रोजर फेडरर को हराकर उलटफेर करते हुए यहां रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. पिछले हफ्ते वाशिंगटन में खिताब जीतने वाले 20 साल के ज्वेरेव ने फेडरर को 6-3, 6-4 से हराकर लगातार 10वीं जीत दर्ज की. इस हार के साथ फेडरर का लगातार 16 जीत […]

मांट्रियल : जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रोजर फेडरर को हराकर उलटफेर करते हुए यहां रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. पिछले हफ्ते वाशिंगटन में खिताब जीतने वाले 20 साल के ज्वेरेव ने फेडरर को 6-3, 6-4 से हराकर लगातार 10वीं जीत दर्ज की. इस हार के साथ फेडरर का लगातार 16 जीत का क्रम भी टूट गया.

यह ज्वेरेव का इस साल पांचवां खिताब है और उन्होंने इसके साथ फेडरर की बराबरी की. फेडरर ने हालांकि दो खिताब मेजर टूर्नामेंट में जीते हैं. इस जीत से चौथे वरीय ज्वेरेव को 894585 डालर की इनामी राशि मिली जबकि दूसरे वरीय फेडरर को 438635 डालर से संतोष करना पड़ा.

विश्व पुलिस मुक्केबाजी : जमशेदपुर की अरुणा मिश्रा ने स्वर्ण जीता, बधाईयों का तांता

भारतीय हॉकी टीम ने रोमांचक मैच में नीदरलैंड को 4-3 से हराया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >