ब्रिटिश ओपन में अदिति की खराब शुरुआत

किंगबार्न्स (ब्रिटेन) : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक यहां महिला ब्रिटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में खराब शुरुआत करते हुए चार ओवर में 76 का स्कोर ही बना सकी. उन्नीस साल की अदिति संयुक्त 131वें स्थान पर चल रही हैं और अगर उन्हें कट हासिल करना है, तो दूसरे दौर में काफी अच्छा प्रदर्शन […]

किंगबार्न्स (ब्रिटेन) : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक यहां महिला ब्रिटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में खराब शुरुआत करते हुए चार ओवर में 76 का स्कोर ही बना सकी. उन्नीस साल की अदिति संयुक्त 131वें स्थान पर चल रही हैं और अगर उन्हें कट हासिल करना है, तो दूसरे दौर में काफी अच्छा प्रदर्शन करना होगा. एलपीजीए में पहले सत्र में खेल रही अदिति ने पहले तीन मेजर टूर्नामेंटों मे कट हासिल किया था. अदिति ने पहले दौर में दो बर्डी की, लेकिन वह चार बोगी और एक डबल बोगी कर गयीं. मिशेल वी ने आठ अंडर 64 का महिला कोर्स रिकॉर्ड बना कर पहले दौर के बाद एक शाट की बढ़त बना ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >