मां को ''मोदी विरोधी'' बोलने पर भड़कीं ज्वाला गुट्टा, ट्विटर छोड़ भागना पड़ा यूजर को, पढ़ें पूरा मामला

नयी दिल्ली : भारतीय स्टार शटलर ज्वाला गुट्टा इस समय सोशल मीडिया पर ट्रोल की शिकार हो रही हैं. एक यूजर ने ज्वाला पर आरोप लगाया कि वे इसलिए हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलती हैं कि उनकी मां चाइनीज हैं. इस बात से ज्वाला काफी नाराज हो गयीं और यूजर से भिड़ गयीं. […]

नयी दिल्ली : भारतीय स्टार शटलर ज्वाला गुट्टा इस समय सोशल मीडिया पर ट्रोल की शिकार हो रही हैं. एक यूजर ने ज्वाला पर आरोप लगाया कि वे इसलिए हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलती हैं कि उनकी मां चाइनीज हैं. इस बात से ज्वाला काफी नाराज हो गयीं और यूजर से भिड़ गयीं.

ज्वाला ने जवाब दिया, ‘जब आप मेरे माता-पिता को बातचीत में शामिल कर लेते हैं..आपको उम्मीद करनी चाहिए कि आप मेरी साइड नहीं देखते! माइंड इट.’ ज्वाला के जवाब देने के बाद भी यूजर ने हार नहीं मानी और इस बात पर अड़ा रहा कि एलन प्रधानमंत्री मोदी की विरोधी है, जबकि मोदी देश के विकास के लिए अथक काम कर रहे हैं. इस मामले को टालने के लिए ज्‍वाला ने याद भी दिलाया कि उनके परिवार को इस मामले में घसीटना बिल्कुल भी सही नहीं है.

मगर यूजर ने फिर पूछा कि उनकी मां मोदी विरोधी क्यों है. इस पर ज्वाला ने जवाब दिया कि पहली बात मेरे मन में आपके लिए इज्जत खत्म हो चुकी है. इसलिए मुझे नहीं लगता कि आपको कोई जवाब मिलने वाला है. दूसरी बात अगर आपको कोई सवाल करना है तो सीधे उनसे कीजिए.’

50वें टेस्ट के करीब चेतेश्वर पुजारा, खोला अपना सबसे बड़ा राज…

यूजर इसके बाद भी नहीं माना और उनसे फिर एक ट्वीट करके कहा, ‘आपके परिवार की इज्जत करता हूं और किसी से सवाल नहीं कर रहा हूं. मेरा मकसद ये जानना है कि वो किस वजह से मोदी विरोधी हैं.’ इसके बाद यूजर ने एक ट्वीट करके कहा, ‘मेरा सवाल या गुजारिश मानिये, अगर मोदी सरकार ने बैडमिंटन या खेलों के लिए सुधार नहीं किया है, तो आप सरकार से कहिए, वो जरूर इस पर काम करेंगे. इससे ज्वाला गुट्टा का गुस्सा ज्यादा भड़क गया और उन्होंने जवाब दिया, ‘आप अपना दिमाग खो चुके हैं, एक और शब्द, आपको ब्लॉक कर दूंगी.

केएल राहुल ने कप्तान कोहली के साथ ली सेल्फी, तो युवराज सिंह ने ली चुटकी

हालांकि आखिर में ट्रोल करनेवाले यूजर को अपना अकाउंट ही हटाना पड़ा गया. एक यूजर ने शनिवार को ज्वाला का मजाक बनाने के लिए उनकी मां और अर्जुन अवॉर्डी एलन गुट्टा पर निशाना साधा.
* ज्वाला का चीनी-भारतीय कनेक्शन
उनकी मां एलन का जन्म चीन के टियांजिन में हुआ और उन्होंने हैदराबाद के क्रांति गुट्टा से शादी की. ज्वाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो समय-समय पर राजनीति को लेकर अपनी राय भी सामने रखती रही हैं. ज्वाला गुट्टा सत्ताधारी पार्टियों से भी सवाल जवाब करती रहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >