प्रो-कबड्डी लीग : दबंग दिल्ली ने अभिषेक बच्चन की टीम को हराया, दूसरे मैच में पटना की टीम जीती

हैदराबाद : प्रो कबड्डी लीग सीजन-5 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को पटना पाइरेट्स और दबंग दिल्ली की टीमें अपना-अपना मैच जीतने में सफल रहीं. शनिवार को खेले गये पहले मैच में दबंग दिल्ली ने जहां फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स को 30-26 से हराया. वहीं शनिवार को दूसरे मैच […]

हैदराबाद : प्रो कबड्डी लीग सीजन-5 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को पटना पाइरेट्स और दबंग दिल्ली की टीमें अपना-अपना मैच जीतने में सफल रहीं. शनिवार को खेले गये पहले मैच में दबंग दिल्ली ने जहां फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स को 30-26 से हराया. वहीं शनिवार को दूसरे मैच में पटना की टीम ने तेलुगु टाइटंस को 35-29 से मात देने में सफल रही.

हैदराबाद के गचीबावली स्टेडियम में खेले जा रहे इस कबड्डी महासंग्राम के दूसरे दिन पहले मैच में पहले हाफ तक जयपुर पिंक पैंथर्स 16-9 से आगे था. दूसरे हाफ का खेल शुरू हुआ तो दबंग दिल्ली के कप्तान मेराज शेख ने सक्सेसफुल रेड कर तीन अंक बटोरे. इसके बाद दबंग दिल्ली का अंक आगे बढ़ता चला गया.

* कप्तान प्रदीप छाये रहे
दूसरे मैच में पटना की ओर से कप्तान प्रदीप नरवाल ने शानदार खेल दिखाया. अपनी टीम के लिए कुल 15 अंक बटोरे. मोनू गोयत ने भी अपनी टीम की जीत में प्रमुख भूमिका निभायी. गोयत ने 8 अंक बनाया. हालांकि पहले हाफ में मुकाबला कांटेदार रहा. खास कर तेलुगु टाइटंस पहले हाफ में सिर्फ एक अंक से पिछड़ी थी. दूसरे हाफ में पटना ने 20 अंक अर्जित कर मैच 35-29 से जीत लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >