VIDEO : विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन

लंदन : विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शानदार सफर समाप्त हो चुका है. पांच पदक जीतने के साथ ही भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन दिखाया. भारत के लिहाज से लंदन का सफर अच्‍छा रहा. पांच पदक के साथ भारत पदक तालिका में 35वें स्‍थान पर रहा. भारत को एक स्‍वर्ण,दो रजत और दो […]

लंदन : विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शानदार सफर समाप्त हो चुका है. पांच पदक जीतने के साथ ही भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन दिखाया. भारत के लिहाज से लंदन का सफर अच्‍छा रहा. पांच पदक के साथ भारत पदक तालिका में 35वें स्‍थान पर रहा. भारत को एक स्‍वर्ण,दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल हुए. पदक तालिका में टॉप पर चीन रहा. चीन ने 30 सोना, 17 रजत और 18 कांस्‍य पदक हासिल किये. भारत ने इस बार सबसे बड़ा दल लंदन भेजा था.

भारत की ओर से भाला फेंक खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर ने पहला पदक दिलाया. पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झझारिया की गैरमौजूदगी में सुंदर ने 60.36 मीटर के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सोने का तमगा अपने नाम किया और विश्व चैंपियन बने. भारत के शरद कुमार और वरुण भाटी ने विश्व पैरा एथलीट चैंपियनशिप की उंची कूद स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते. शरद और भाटी ने पुरुष उंची कूद की टी-42 स्पर्धा में हिस्सा लिया था.

शरद ने 1. 84 मीटर के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक जीता जबकि रियो पैरालंपिक के पदक विजेता भाटी ने 1. 77 मीटर के प्रयास के साथ पोडियम पर जगह बनाई. अमेरिका के सैम ग्रेव ने 1. 86 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता. भारत एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित कुल पांच पदक जीत चुका है और पदक तालिका में 29वें स्थान पर चल रहा है. इस शानदार सफर के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि हम आने वाली प्रत्‍योगिताओं में और अच्‍छा प्रदर्शन कर सकते हैं.

पांच पदक के साथ भारत का विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार सफर खत्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >