पांच पदक के साथ भारत का विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार सफर खत्म

लंदन : विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शानदार सफर समाप्त हो चुका है. हालांकि भारत के लिहाज से सफर बहुत अच्‍छा तो नहीं रहा लेकिन खराब भी नहीं कहा जा सकता है. पांच पदक के साथ भारत पदक तालिका में 35वें स्‍थान पर रहा. भारत को एक स्‍वर्ण,दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल हुए. […]

लंदन : विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शानदार सफर समाप्त हो चुका है. हालांकि भारत के लिहाज से सफर बहुत अच्‍छा तो नहीं रहा लेकिन खराब भी नहीं कहा जा सकता है. पांच पदक के साथ भारत पदक तालिका में 35वें स्‍थान पर रहा. भारत को एक स्‍वर्ण,दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल हुए. पदक तालिका में टॉप पर चीन रहा. चीन ने 30 सोना, 17 रजत और 18 कांस्‍य पदक हासिल किये.

भारत की ओर से भाला फेंक खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर ने पहला पदक दिलाया. पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झझारिया की गैरमौजूदगी में सुंदर ने 60.36 मीटर के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सोने का तमगा अपने नाम किया और विश्व चैंपियन बने.भारत के शरद कुमार और वरुण भाटी ने विश्व पैरा एथलीट चैंपियनशिप की उंची कूद स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते. शरद और भाटी ने पुरुष उंची कूद की टी-42 स्पर्धा में हिस्सा लिया था.

शरद ने 1. 84 मीटर के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक जीता जबकि रियो पैरालंपिक के पदक विजेता भाटी ने 1. 77 मीटर के प्रयास के साथ पोडियम पर जगह बनाई. अमेरिका के सैम ग्रेव ने 1. 86 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता. भारत एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित कुल पांच पदक जीत चुका है और पदक तालिका में 29वें स्थान पर चल रहा है.

VIDEO : गुर्जर ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आठवें दिन भारत के लिहाज से खास रहा. महिलाओं के डिस्कस थ्रो F55 के फाइनल में भारत की करमज्योति दलाल ने कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही. इसके साथ मौजूदा चैंपियनशिप में भारत के पदकों की संख्या तीन हो गयी.
करमज्योति ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाते हुए 19.02 मीटर तक थ्रो किया. ज्योति ने पहले तो इस स्पर्धा में असफल रहते हुए चौथे स्थान पर रहीं, लेकिन तीसरे नंबर पर रही खिलाड़ी को इवेंट के बाद अयोग्य करार दे दिया गया. जिसके बाद ज्याति को कांस्य पदक मिला. लाटविया की डायना ने 23.18 मीटर थ्रो फेंक कर सोना जीता. इसके साथ ही डायना ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण का अपना हैट्रिक भी पूरा कर लिया.

VIDEO : विश्व पैरा एथलीट में शरद को रजत, भाटी को कांस्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >