मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर महिला बाइकर की मौत

मुंबई : मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर एक महिला बाइकर की मौत हो गयी. यह दुर्घटना वेती गांव के पास हुई. दुर्घटना की शिकार महिला बाइकर का नाम जागृति होगले है. वह मुंबई की ही रहने वाली है. दुर्घटना तब हुई, जब वह अपने दो अन्य बाइकर साथियों के साथ जवहर जा रही थी. प्राप्त जानकारी के […]

मुंबई : मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर एक महिला बाइकर की मौत हो गयी. यह दुर्घटना वेती गांव के पास हुई. दुर्घटना की शिकार महिला बाइकर का नाम जागृति होगले है. वह मुंबई की ही रहने वाली है. दुर्घटना तब हुई, जब वह अपने दो अन्य बाइकर साथियों के साथ जवहर जा रही थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क पर गड्‌ढे के कारण जागृति बाइक से गिर गयी उसी वक्त पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया.

जिसके कारण जागृति और उसकी दो साथी मृणाल और दन्यादा की मौत हो गयी. यह तीनों ‘’बाइकरनी मोटरसाइकल क्लब’ से जुड़ीं थीं. जागृति रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल चला रहीं थीं. जागृति विवाहित थीं और उनका एक नौ साल का बच्चा भी है.

गौरतलब है कि पिछले साल लेडी ऑफ द हार्ले’ के नाम से पहचानी जाने वाली वीनू पालीवाल की भी सड़क हादसे में मौत हो गयी थी. वीनू की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानी पहचानी जाती थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >