भारत एएफसी अंडर 23 पहले क्वालीफायर में सीरिया से हारा

दोहा : भारत एएफसी अंडर 23 चैम्पियनशिप क्वालीफायर के पहले मैच में सीरिया से 0-2 से हार गया. दोनों टीमों ने पहले हाफ में काफी संभलकर खेला और कोईगोल नहीं कर सकी. भारत ने अपने से बेहतर दमखम वाले सीरियाई खिलाडियों को दबाव में लाने की भरसक कोशिश की. स्ट्राइकर डेनियल लालिमपुइया ने गोल करने […]

दोहा : भारत एएफसी अंडर 23 चैम्पियनशिप क्वालीफायर के पहले मैच में सीरिया से 0-2 से हार गया. दोनों टीमों ने पहले हाफ में काफी संभलकर खेला और कोईगोल नहीं कर सकी. भारत ने अपने से बेहतर दमखम वाले सीरियाई खिलाडियों को दबाव में लाने की भरसक कोशिश की. स्ट्राइकर डेनियल लालिमपुइया ने गोल करने का मौका भी बनाया लेकिन कामयाबी नहीं मिली.

निखिल पुजारी ने दाहिने फ्लैंक से विरोधी डिफेंस को व्यस्त रखा. भारत को गोल करने का एक और मौका मिला लेकिन 37वें मिनटमें जर्मनप्रीत सिंह का शाट कार्नर से टकराकर निकल गया. दूसरे हाफ में भारतीय टीम काफी थकी हुई नजर आ रही थी.

सीरिया ने 64वें मिनट में स्ट्राइकर राबी सरोर के गोल के दम पर बढ़त बना ली. उसके लिये दूसरा गोल 88वें मिनटमें फारेस अर्नाउट ने किया. भारतीय अंडर 23 टीम अब शुक्रवार को मेजबान और ग्रुप की सबसे मजबूत टीम कतर से खेलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >