शर्मनाक : 16 साल की नेशनल कबड्डी खिलाड़ी के साथ कोच ने किया बलात्कार, केस दर्ज

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी एक बार फिर शर्मसार हुई है. यहां एक नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी के साथ उसके कोच ने ही बलात्कार किया. घटना 9 जुलाई की बतायी जा रही है. 16 साल की नेशनल खिलाड़ी ने पुलिस में रेप की शिकायत भी दर्ज करा दी है. पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर […]

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी एक बार फिर शर्मसार हुई है. यहां एक नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी के साथ उसके कोच ने ही बलात्कार किया. घटना 9 जुलाई की बतायी जा रही है. 16 साल की नेशनल खिलाड़ी ने पुलिस में रेप की शिकायत भी दर्ज करा दी है.

पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर बताया कि दिल्‍ली के छत्रसाल स्‍टेडियम में 30 वर्षीय आरोपी ने खिलाड़ी के साथ बलात्‍कार किया था. आरोपी ने पीडिता को बताया था कि वो स्टेडियम अधिकारी और कोच है. पीडिता ने आरोप लगाया कि घुमन के बहाने कोच ने उसे गाड़ी में बैठा लिया. कुछ दूर आगे जाने के बाद आरोपी ने उसकी गर्दन पर वार किया जिससे वो बेहोश हो गयी.

बाद में होश आने के बाद उसने अपने को एक फ्लैट में पाया. कोच ने वहां उसके साथ बलात्कार किया. अगले दिन आरोपी कोच ने उसे सड़क पर छोड़ दिया. आरोपी ने इस बावत जानकारी देने पर उसकी हत्या करने की धमकी दी.वारदात के लगभग एक सप्ताह के बाद पीडिता ने दिल्‍ली के मॉडल थाने में शिकायत दर्ज करायी. इधर मामला दर्ज होने के बाद पुलिय आरोपी कोच की तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >