फुटबॉल मैच दौरान आपस में भिड़े समर्थक, 8 की मौत, 49 गंभीर रुप से घायल

डकार : सेनेगल फुटबॉल लीग कप फाइनल के दौरान दोनों टीमों के समर्थकों के बीच झगड़े के बाद मची भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गयी. सरकारी एपीएस समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार 49 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. इसके कारण बड़ी संख्या में अग्निशमन दल और एंबुलेंस को वहां भेजा […]

डकार : सेनेगल फुटबॉल लीग कप फाइनल के दौरान दोनों टीमों के समर्थकों के बीच झगड़े के बाद मची भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गयी. सरकारी एपीएस समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार 49 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. इसके कारण बड़ी संख्या में अग्निशमन दल और एंबुलेंस को वहां भेजा गया.

एएफपी के एक पत्रकार के अनुसार यूएस ओकोम और स्टेड डि मबोर के बीच फाइनल के लिये स्टेडियम खचाखच भरा था. अतिरिक्त समय में जब स्कोर 2-1 था तब यूएस ओकाम के समर्थकों ने स्टेड डि मबोर के प्रशंसकों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिये. जिसके बाद दर्शक स्टेडियम छोड़कर निकलने लगे. इसके बाद एक दीवार भी गिर गयी जबकि पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी और स्टेडियम में अफरातफरी का माहौल बन गया.

जब जान जोखिम में डाल मैच देखने पहुंचे 8000 दर्शक

घटना के गवाह शेख मबा डियोप ने कहा, ‘ ‘अचानक ही दीवार गिर गयी. हम सभी जानते थे कि हमारे किसी करीबी ने अपनी जिंदगी गंवा दी होगी क्योंकि दीवार सीधे लोगों पर गिरी थी. ”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >