विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज हो चुका है. लगभग 18 हजार दर्शकों के बीच आरंभ हुए इस चैंपियनशिप में भारत के लिए दूसरा दिन खास रहा. दूसरे दिन भाला फेंक खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है.
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झझारिया की गैरमौजूदगी में सुंदर ने 60.36 मीटर के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सोने का तमगा अपने नाम किया और विश्व चैंपियन बने.
VIDEO : गुर्जर ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक
14 से 23 जुलाई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत ने भी अपना दल उतारा है. जिसमें कई बड़े खिलाडियों ने भाग लिया है. एक ओर सुंदर सिंह गुर्जर ने जहां स्वर्ण पर कब्जा किया वहीं, पुरुष एफ57 गोला फेंक स्पर्धा में वीरेंद्र धनखड़ ने 13.62 मीटर के साथ चौथा स्थान हासिल किया.
