डब्ल्यूआईएफए महिला फाइनल में खेलेंगी पुणे की टीमें

मुंबई : पुणे की टीमें यूनाईटेड पूना एसए और एफसी पुणे सिटी फीफा – एआईएफएफ राज्य विकास परियोजना के तहत खेली जा रही डब्ल्यूआईएफए महिला फुटबाल चैंपियनशिप के फाइनल में एक दूसरे का सामना करेंगी. सेमीफाइनल में यूनाईटेड पूना ने शुरू में बढ़त हासिल करके उसे अंत तक बरकरार रखा और आधार प्रतिष्ठान मुंबई को […]

मुंबई : पुणे की टीमें यूनाईटेड पूना एसए और एफसी पुणे सिटी फीफा – एआईएफएफ राज्य विकास परियोजना के तहत खेली जा रही डब्ल्यूआईएफए महिला फुटबाल चैंपियनशिप के फाइनल में एक दूसरे का सामना करेंगी.

सेमीफाइनल में यूनाईटेड पूना ने शुरू में बढ़त हासिल करके उसे अंत तक बरकरार रखा और आधार प्रतिष्ठान मुंबई को 1-0 से हराया. एफसी पुणे सिटी ने बाडीलाइन एफसी मुंबई को सडन डेथ के जरिये 8-7 से पराजित किया. ये दोनों टीमों निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर थी जबकि पेनल्टी शूटआउट के पहले चरण में स्कोर 3-3 से बराबर था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >