विंबलडन की 140वीं वर्षगांठ : गूगल ने सजाया डूडल

नयी दिल्‍ली : साल का तीसरा ग्रैंड स्‍लैम विंबलडन की आज से शुरुआत हो रही है. आज ही के दिन विंबलडन अपनी 140वीं सालगिरह मना रहा है. गूगल ने डूडल सजाकर विंबलडन का वर्षगांठ मनाया है. गूगल ने इसके लिए ऐनिमेटड डूडल जारी किया है. इसमें दो टेनिस रेकैट खेलते हुए नजर आ रहे है. […]

नयी दिल्‍ली : साल का तीसरा ग्रैंड स्‍लैम विंबलडन की आज से शुरुआत हो रही है. आज ही के दिन विंबलडन अपनी 140वीं सालगिरह मना रहा है. गूगल ने डूडल सजाकर विंबलडन का वर्षगांठ मनाया है. गूगल ने इसके लिए ऐनिमेटड डूडल जारी किया है. इसमें दो टेनिस रेकैट खेलते हुए नजर आ रहे है.

डूडल में रुफस द हॉक भी नजर आ रहा है. जो की डूडल के उपर से झांकते हुए नजर आ रहा है. मालूम हो कि रुफस हॉक कबूतरों को कोर्ट से दूर रखने के लिए रखा जाता है. अब यह विंबलडन का हिस्सा बन चुका है. इधर गूगल का ‘एल’ चेयर अंपायर के रूप में नजर आ रहा है.

ग्रास कोर्ट पर खेले जाने वाला यह टूर्नामेंट लॉन टेनिस का सबसे पुराना टूर्नामेंट है. ग्रास कोर्ट पर खेले जाने की वजह से इसे लॉन टेनिस के नाम से भी जाना जाता है. 1877 में पहली बार विंबलडन का आयोजन किया गया था. उस साल केवल पुरुष सिंगल्स की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >