63वीं बार विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविक, पहला सेट हारने के बाद ऐसे की वापसी

Novak Djokovic qualifies for Wimbledon Quarter Final: विंबलडन 2024 के एक रोमांचक मुकाबले में नोवाक जोकोविच ने धीमी शुरुआत के बावजूद दमदार वापसी की. उन्होंने एलेक्स डि मिनौर को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. इस मुकाबले को देखने के लिए रॉयल बॉक्स में आठ बार के विंबलडन विजेता रोजर फेडरर भी मौजूद थे.

Novak Djokovic qualifies for Wimbledon Quarter Final: विंबलडन में नोवाक जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए सोमवार को चौथे दौर में जगह बनाई. 11वें वरीय एलेक्स डि मिनोर को चार सेट में हराकर उन्होंने टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के इस टूर्नामेंट में 16वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं. छठे वरीय जोकोविच पर 2016 से विंबलडन में सबसे जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन उन्होंने खराब शुरुआत से उबरकर डि मिनोर को 1-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

38 साल के जोकोविच की शुरुआत खराब रही और उन्होंने बेहद एकतरफा पहला सेट गंवा दिया. जोकोविच ने इसके बाद वापसी करते हुए अगले दो सेट जीतकर 2-1 की बढ़त बनाई. चौथे सेट में डि मिनोर ने एक बार फिर दबदबा बनाते हुए 4-1 की बढ़त बनाई लेकिन दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने आखिरी पांच गेम और अंतिम 15 में से 14 अंक जीतकर मुकाबला अपने नाम किया.

फेडेरर भी बने जीत के गवाह

आठ बार के विंबलडन चैंपियन रोजर फेडरर भी जोकोविच के इस मुकाबले को देखने के लिए रॉयल बॉक्स में मौजूद थे. यह जोकोविच की विंबलडन में 101वीं जीत है. हाल ही में उन्होंने यहां 100 जीत का आंकड़ा छुआ था. अब वे आठवें विंबलडन खिताब की ओर अग्रसर हैं और रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी करने के करीब हैं.

फ्लावियो कोबोली से होगा क्वार्टर फाइनल मुकाबला

आठवें विंबलडन और रिकॉर्ड में सुधार करने वाले 25वें एकल ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे जोकोविच अगले दौर में इटली के 22वें वरीय खिलाड़ी फ्लावियो कोबोली से भिड़ेंगे. कोबोली ने 2014 के अमेरिकी ओपन चैंपियन मारिन सिलिच को 6-4, 6-4, 6-7, 7-6 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बनाई. जोकोविच 63वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे.

RCB के स्टार बॉलर यश दयाल पर दर्ज हुई FIR, युवती ने लगाया था यौन शोषण का आरोप

डबल सेंचुरी और आकाश दीप के 10 विकेट नहीं, शुभमन गिल ने बताया दूसरे टेस्ट में क्या था सबसे स्पेशल मोमेंट

‘यह ���क ब्लॉकबस्टर होगा’, ब्रेंडन मैकुलम ने रखी डिमांड, तीसरे टेस्ट में ऐसी पिच चाहता है इंग्लैंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >