निकोलस पूरन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने

आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में निकोलस पूरन ने शानदार पारी खेलते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. पूरन ने मुंबई के खिलाफ महज 16 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेलकर बड़ा कारनामा किया.

Nicholas Pooran ने 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के साथ 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक पूरा करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. वो सबसे ज्यादा बार 20 गेंदों से कम में अर्धशतक बनाने दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. निकोलस पूरन ने ऐसा 5 बार किया है, जबकि वैभव सूर्यवंशी 4 बार यह कारनामा कर चुके हैं. इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 6 बार 20 से कम गेंदों में आईपीएल अर्धशतक पूरा किया.

आईपीएल में 20 से कम गेंदों में सर्वाधिक 50 रन

  • 6- अभिषेक शर्मा
  • 5 – निकोलस पूरन*
  • 4- वैभव सूर्यवंशी

लखनऊ के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बने पूरन

निकोलस पूरन एलएसजी के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने साल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध महज 15 गेंदों में पचासा लगाया था. वहीं इस मुकाबले में 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. 21 गेंदों का सामना करते हुए पूरन ने 8 छक्के और 1 चौके की मदद से 63 रनों की पारी खेली.

इससे पहले पूरन ने साल 2025 में पूरन 18 गेंदों में हैदराबाद के खिलाफ और साल 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर चुके थे. उन्होंने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक लगाया था.

एलएसजी के लिए सबसे तेज अर्द्धशतक

  • 15 – निकोलस पूरन बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2023
  • 16 – निकोलस पूरन बनाम एमआई, वानखेड़े, 2026*
  • 18 – निकोलस पूरन बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2025
  • 19 – निकोलस पूरन बनाम एमआई, वानखेड़े, 2024
  • 20 – काइल मेयर्स बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2023
  • 20 – निकोलस पूरन बनाम डीसी, दिल्ली, 2024

यह भी पढ़ें: अल्लाह गजनफर ने तोड़ा हरभजन सिंह का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले मुंबई इंडियंस के पहले स्पिनर बने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >