‘राजा रामचंद्र की जय’, पाकिस्तान की हिमाकत पर गरजे ‘सुबेदार’ नीरज चोपड़ा, कहा- आतंकवाद के खिलाफ…

Neeraj Chopra on India Pakistan Tention: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया, जिसके बाद पाकिस्तान ने 7-8 मई से मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू कर दिए. 8-9 मई की बीती रात भी पाक की ओर से जम्मू, पंजाब और राजस्थान में हुए इन हमलों का भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया. इस बीच ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने सेना के साहस और आतंक के खिलाफ लड़ाई को सलाम किया है.

Neeraj Chopra on India Pakistan Tention: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है. पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए गए, जिसके बाद से पाकिस्तान ने भारत के ऊपर मिसाइल और ड्रोन हमले करने शुरू कर दिए हैं. 7-8 मई की रात से शुरू हुए हमले 8-9 मई की बीती रात भी जारी रहे. जम्मू, पंजाब और राजस्थान पर रात में ही पाकिस्तान की ओर से हवाई हमले हुए, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारत के ओलंपिक हीरो नीरज चोपड़ा ने भारतीय सशस्त्र बलों के लिए अपना मजबूत समर्थन व्यक्त किया है. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सेना के साहस और समर्पण की सराहना की है.

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और मौजूदा जैवलिन चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए सेना के प्रति एकजुटता जाहिर की और इस संवेदनशील समय में नागरिकों से जिम्मेदारी से व्यवहार करने की अपील की. उन्होंने लिखा, “हमारी बहादुर भारतीय सेना पर हमें गर्व है, जो देश के लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ रही है. इस समय सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम सभी को दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए. जय हिंद, जय भारत, जय हिंद की सेना!”

उन्होंने अपने पहले ट्वीट के बाद राजपूताना रायफल्स के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए लिखा, “पूरा देश अपनी सेना के साथ है . वीर भोग्या वसुन्धरा. राजा रामचन्द्र की जय.” आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में सुबेदार के पद पर हैं और ‘राजा रामचंद्र की जय’ भारतीय सेना की राष्ट्रीय रायफल्स का वार क्राई (युद्ध उद्घोष) है.

नीरज चोपड़ा का अगला कार्यक्रम 16 मई को दोहा डायमंड लीग से शुरू हो रहा है, जिसके बाद 24 मई को बेंगलुरु में पहली बार ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ आयोजित की जाएगी. इस व्यस्त कार्यक्रम के चलते वह कुछ प्रतियोगिताओं से अनुपस्थित रहेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में सचिन यादव और यशवीर सिंह पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

गुरुवार को रक्षा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने सटवारी, सांबा, आरएस पुरा और अर्निया की दिशा में आठ मिसाइलें दागीं, जिन्हें भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते इंटरसेप्ट कर निष्क्रिय कर दिया. उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में भी जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी जब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया. इसी प्रकार जैसलमेर (राजस्थान) में भी ड्रोन हमले को विफल किया गया, जहां स्थानीय लोगों ने आसमान में तेज रोशनी और धमाके महसूस किए. सुरक्षा के मद्देनज़र बीकानेर, जलंधर, अमृतसर, किश्तवाड़, अखनूर, सांबा और जम्मू में एहतियातन ब्लैकआउट लागू किया गया.

इससे पहले, भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले, जिसमें 28 निर्दोष नागरिकों की मौत हुई थी, के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. इस सैन्य कार्रवाई के अंतर्गत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मौजूद आतंकी ढांचों पर सटीक और निर्णायक हमले किए थे. भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि अगर उसके सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया, तो वह मुंहतोड़ और सख्त जवाब देगा.

पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा… भारतीय सेना के शौर्य पर जानें क्या बोले सहवाग-धवन- हरभजन

अंबाती रायडू ��ो 7 घंटे में 29 हजार लोगों की लताड़, भारत-पाक तनाव के बीच ट्वीट से बुरे फंसे

भारत के हमलों से डर, PSL लेकर भागा पाकिस्तान, इस देश में होगा आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >