National Hockey Championship: ओडिशा ने जीता खिताब, हरियाणा को 5-1 से हराया

National Hockey Championship: चेन्नई के मेयर राधाकृष्ण स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में ओडिशा (Hockey Association of Odisha) ने हरियाणा (Hockey Haryana) को 5-1 से हरा कर चैंपियनशिप जीत ली. वहीं तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Hockey) ने मणिपुर (Manipur Hockey) को हराया.

National Hockey Championship: 14वीं राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियंनशिप का फाइनल मुकाबला चेन्नई के मेयर राधाकृष्ण हॉकी स्टेडियम में खेला गया. भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिलानंद लकड़ा की हैट्रिक की बदौलत ओडिशा ने फाइनल में हरियाणा को 5-1 से हराकर सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया. शनिवार को हुए फाइनल के रोमांचक मुकाबले में ओडिशा के रजत आकाश तिर्की ने 11वें मिनट में ही गोल कर अपनी टीम को लीड दिलाई. सुदीप चिर्माको के बनाए मूव की बदौलत रजत ने नजदीक जाकर शानदार गोल किया. 

दूसरे क्वार्टर तक मुकाबला ओडिशा की लीड के साथ चला. तीसरे क्वार्टर में प्रताप लकड़ा ने 39वें मिनट में फिर पेनाल्टी स्ट्रोक्स पर गोल कर बढ़त दोगुनी कर ली. ओडिशा की जीत में शिलानंद ने हैट्रिक लगाई. चौथे क्वार्टर में शिलानंद ने 12 मिनट के अंतराल में तीन गोल दागे. 48वें, 57वें और 60वें मिनट में शिलानंद के गोल ने ओडिशा को निर्णायक बढ़त दिला दी. हरियाणा के लिए एकमात्र गोल जोगिंदर सिंह ने 55वें मिनट में किया.

उत्तर प्रदेश रहा तीसरे स्थान पर

तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया. उत्तर प्रदेश के लिए भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय ने छठे मिनट और राजकुमार पाल ने 54वें मिनट में गोल किया. मणिपुर के लिए एकमात्र गोल मोइरांगथेम रबिचंद्र सिंह ने 43वें मिनट में दागा.

शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा हॉकी ने उत्तर प्रदेश हॉकी को 3-2 से हराया था. जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ओडिशा हॉकी ने मणिपुर हॉकी टीम को 4-2 से हराया था. पिछली बार इस चैंपियंसशिप को पंजाब ने जीता था, इस बार ओडिशा की टीम ने खिताब को जीतकर नया कीर्तिमान बना दिया है. चैंपियनशिप की ट्रॉफी देने के लिए तमिलनाडु के युवा कल्याण एवं खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन मौजूद रहे.  

यह खबर न्यूज एजेंसी भाषा से ली गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >