Mumbai Indians Replacement: राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा और चौंकाने वाला कदम उठाया है. उन्होंने अपनी टीम में दो नए खिलाड़ियों को शामिल किया है. अब देखना यह होगा कि मुंबई इस आखिरी मैच की प्लेइंग-11 में उन्हें मौका देती है या नहीं.
ये 2 खिलाड़ी पहले ही हो चुके हैं बाहर
मुंबई इंडियंस ने बताया है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले आखिरी मैच से पहले उन्होंने टीम में दो नए खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी है. दरअसल, क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा चोट की वजह से बाहर हो गए हैं, इसलिए उनकी जगह नए खिलाड़ियों को लाया गया है. भले ही मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह इस आखिरी मैच में बिना किसी डर के खेलेगी और जीत के साथ टूर्नामेंट को अलविदा कहना चाहेगी.
पुरानी टीम के खिलाफ मिलेगा खेलने का मौका
मुंबई ने राजस्थान के बाएं हाथ के बल्लेबाज महिपाल लोमरोर को रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है. लोमरोर 2018 से 2021 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं. इसके बाद 2022 से 2024 तक वह आरसीबी का हिस्सा थे. उन्होंने आईपीएल की 35 पारियों में 527 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम केवल एक अर्धशतक दर्ज है. अब देखना होगा कि क्या मुंबई इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को अपने आखिरी मैच की प्लेइंग-11 में मौका देती है या नहीं.
रुचित आहिर का टी20 रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस ने दूसरे रिप्लेसमेंट के तौर पर 25 साल के रुचित आहिर को टीम से जोड़ा है. सौराष्ट्र के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज के पास 12 टी20 मैचों का अनुभव है. जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतकों की मदद से 333 रन बनाए हैं. खास बात यह है कि रुचित विकेटकीपर होने के साथ-साथ गेंदबाजी करने की भी काबिलियत रखते हैं.
यह भी पढ़े- अर्जुन का LSG में डेब्यू, पिता सचिन तेंदुलकर ने लिखी इमोशनल पोस्ट
