‘थाला’ की नयी पारी! सीएसके के मेंटर बन सकते हैं धोनी

18 साल तक सीएसके के हेड कोच रहे फ्लेमिंग ने पद छोड़ दिया है. धोनी को मेंटर की जिम्मेदारी सौंपने पर सीएसके विचार कर रहा है.

इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की पहचान बन चुके महेंद्र सिंह धोनी अब टीम के लिए नयी भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं. 18 साल तक सीएसके के हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग के पद छोड़ने के बाद फ्रेंचाइजी धोनी को मेंटर की जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रही है. सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में अंतिम फैसला धोनी की सहमति के बाद ही लिया जायेगा. हालांकि अब धौनी अपने करियर के उस पड़ाव पर हैं, जहां लगातार चोटें उनकी राह में बड़ी चुनौती बन रही हैं.

पिछले सीजन घुटने की समस्या के कारण वह एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे. इसके बाद से ही उनके संन्यास की अटकलें तेज हो गयी हैं. ऐसे में लंबे समय तक टीम के हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग के पद छोड़ने से यह संभावना और मजबूत हो गयी है कि धोनी अब मैदान पर खिलाड़ी नहीं, बल्कि मेंटर या कोच की नयी भूमिका में सीएसके के साथ अपनी दूसरी पारी शुरू कर सकते हैं.


ये भी पढ़ें: CSK और फ्लेमिंग का साथ खत्म, आपसी सहमति से अलग हुए हेड कोच

धोनी के नाम कई रिकॉर्ड

  1. धोनी ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में सीएसके को चैंपियन बनाया.
  2. उनकी अगुआई में सीएसके ने 2023 में पांचवां आइपीएल खिताब जीता था.
  3. आइपीएल में 100 मैच जीतनेवाले इकलौते कप्तान हैं.
  4. सबसे ज्यादा 226 आइपीएल मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड उनके नाम है.
  5. कप्तान के रूप में 133 जीत और 91 हार का रिकॉर्ड.
  6. 2023 का फाइनल ही धौनी का कप्तान के रूप में आखिरी मैच रहा था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >