Mike Tyson vs Jake Paul Video: गोली की रफ्तार से जड़ा तमाचा, टायसन ने पुराने दिन याद दिला दिए

Mike Tyson vs Jake Paul: टेक्सास के एटी एंड टी स्टेडियम में 58 साल के टायसन 27 साल के जेक पॉल का मुकाबला हुआ. इस मुकाबले के लिए जुलाई 2024 से ही तैयारी चल रही थी. मैच की एक रात पहले दोनों मुक्केबाजों का आमना-सामना करवाया गया. लेकिन जेक पॉल की कारिस्तानी पर टायसन को गुस्सा आ गया और उन्होंने एक करारा थप्पड़ जड़ दिया.

Mike Tyson vs Jake Paul: 58 साल के माइक टायसन 19 साल के लंबे अंतराल के बाद रिंग में उतरे. 2-2 मिनट का यह मुकाबला 8 राउंड तक चला. पहले 2 राउंड में माइक ने दबदबा बनाने की कोशिश की, लेकिन उम्र का असर उन पर साफ दिखा. वे तीसरे राउंड के बाद हांफने लगे. 27 साल के जेक पॉल ने माइक को पूरे रिंग में दौड़ाया. जब माइक पूरी तरह थक गए तब मौका देख कर जेक ने कई पंच मारे जिसका जवाब माइक के पास नहीं था. इस बहुचर्चित फाइट में जेक पॉल ने जीत दर्ज की. जेक ने 79-73 से यह मुकाबला जीता. इस फाइट की लाइव स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर की गई. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार इस फाइट के लिए माइक टायसन को 20 मिलियन डॉलर जबकि जेक पॉल को 40 मिलियन डॉलर मिलेंगे. 

हालांकि इस मुकाबले से पहले माइक ने जेक पॉल को थप्पड़ जड़ दिया था. जिसके बाद जेक ने कहा कि अब उन्हें ‘मरना’ होगा. दरअसल फाइट से पहले दोनों मुक्केबाजों का आमना-सामना करवाया गया. इस दौरान जेक ने चुहलबाजी करते हुए अपना चेहरा माइक के चेहरे के पास कर दिया. माइक ने भी आव देखा न ताव एक जोरदार तमाचा रसीद कर दिया. मामला कुछ ज्यादा बढ़ता इससे पहले ही मौजूद साथियों ने दोनों को अलग कर दिया.

आप वीडियो में देख सकते हैं, किस फुर्ती से माइक ने तमाचा जड़ा. जेक के पास पलक झपकाने तक का समय नहीं था. गोली की रफ्तार से थप्पड़ जड़ने के बाद टायसन जाने लगे तो होस्ट ने माइक रोक कर उनसे पूछा कि संभवतः उनकी अंतिम फाइट है. इसके बारे में उनके क्या इमोशन हैं? टायसन ने कहा कि फाइट समाप्त हो गई है. वहीं जेक पॉल ने कहा कि नहीं थप्पड़ से मुझे कुछ भी महसूस नहीं हुआ. टायसन गुस्से में हैं, लेकिन वह नहीं जानते कि मैं उनको नॉक आउट कर दूंगा. उन्होंने मुझ पर हाथ उठाकर गलत किया. अब यह व्यक्तिगत मसला है. अब टायसन को ‘मरना’ होगा.    

यह भी पढ़ें: 19 साल बाद रिंग में उतरे माइक टायसन, देखें फाइट का जबरदस्त वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >