Mike Tyson vs Jake Paul Fight Video: 19 साल बाद रिंग में उतरे माइक टायसन, देखें फाइट का जबरदस्त वीडियो

Mike Tyson vs Jake Paul: माइक टायसन ने 2005 में प्रोफेशनल मुक्केबाजी से संन्यास ले लिया था. लेकिन 19 साल बाद माइक एक बार फिर रिंग में उतरे. इस बार मुकाबला था यूट्यूबर जेक पॉल से. जेक के साथ हुए इस मुकाबले में टायसन भले ही हार गए हों, लेकिन उन्होंने यह दिखा दिया कि क्यों उन्हें मुक्केबाजी का लीजेंड कहा जाता है.

Mike Tyson vs Jake Paul: माइक टायसन मुक्केबाजी से साल 2005 में रिटायर हो गए थे. लेकिन वे 19 साल बाद फिर रिंग में उतरे. टेक्सास के एटी एंड टी स्टेडियम में 58 साल के टायसन 27 साल के जेक पॉल का मुकाबला हुआ. माइक टायसन ने 2005 में केविन मेकब्राइड से हारने के बाद प्रोफेशनल मुक्केबाजी से संन्यास ले लिया था. हालांकि टायसन ने 2020 में भी रॉय जोंस जूनियर के खिलाफ आखिरी फाइट लड़ी थी. लेकिन उसका ज्यादा प्रचार नहीं हो पाया था. कोरोना के साए में हुए उस मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया था.

टेक्सास में 15 नवंबर 2024 की रात एटी एंड टी स्टेडियम में माइक टायसन और जेक पॉल के बीच मुकाबला हुआ. पहले दो राउंड तक माइक ने फाइट में बढ़त बनाते हुए जेक पॉल को डरा दिया. लेकिन उम्र के फासले ने जेक का साथ दिया. तीसरे राउंड के बाद जेक पॉल ने माइक टायसन पर एक के बाद एक कई पंच किए. 2-2 मिनट के 8 राउंड की फाइट में जेक पॉल जजों की एक राय से विजेता घोषित किए गए. एक जज ने 80-72 का स्कोर दिया जबकि दो अन्य जजों ने 79-73 का स्कोर दिया. मैच के बाद जेक ने माइक टायसन के सामने झुककर उनका सम्मान किया. आप वीडियो में देख सकते हैं, कि माइक ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके.

इस फाइट का प्रसारण नेटफ्लिक्स पर किया गया. हालांकि यूजर्स की संख्या बढ़ जाने की वजह से नेटफ्लिक्स काफी समय तक डाउन रहा. भारतीय समयानुसार यह फाइट 16 नवंबर की सुबह 9.30 बजे शुरु हुई. इस फाइट के लिए माइक टायसन को 20 मिलियन डॉलर यानी 1 अरब 68 लाख रुपए मिलेंगे तो वहीं जेक को 4 अरब 26 करोड़ रुपये मिलेंगे. मैच के बाद माइक से जब यह पूछा गया कि क्या यह उनकी आखिरी फाइट थी, तो माइक ने कहा कि नहीं मैं ऐसा बिल्कुल नहीं सोचता, शायद अगली फाइट जेक पॉल के भाई लोगन पॉल से होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >