मुंबई इंडियंस के लिए सबसे खराब रहा यह सीजन, आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह खत्म

IPL 2026: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में गिनी जाने वाली मुंबई इंडियंस का IPL 2026 का सफर इस बार उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा.

IPL 2026: पांच बार की चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस इस सीजन में लगातार संघर्ष करती नजर आई और आखिरकार प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई. सितारों से सजी यह टीम इस बार कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा . इसी कारण से मुंबई इंडियंस इस बार टॉप-4 में जगह नहीं बना पाई है. 

पॉइंट्स टेबल में खराब स्थिति

मुंबई इंडियंस अब तक 14 में से 12 मुकाबले खेली है,जिसमें टीम सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई है. वहीं, मुंबई पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर मौजूद है. अगर मुंबई अपने बाकी दोनों मुकाबले जीत भी जाती है, तब भी उसके कुल 12 अंक ही हो पाएंगे. जो इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी कठिन है. 

कप्तानी में बदलाव का असर

इस सीजन में कप्तानी में लगातार बदलाव भी टीम के प्रदर्शन पर असर डालते नजर आया.  मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पीठ की चोट के कारण कई महत्वपूर्ण मुकाबले नहीं खेल पाए. उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी संभाली, जबकि कुछ मैचों में सूर्यकुमार यादव को भी कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई. लगातार बदलाव के कारण टीम सही लय और संतुलन बनाने में संघर्ष करती दिखी. 

गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कमजोर

मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी कमजोरी इस सीजन में निरंतरता की कमी रही. बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों विभाग में टीम सही संतुलन नहीं बना पाई. ऐसे में कई करीबी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही प्रमुख बल्लेबाज रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग के कारण कई मैच में मौजूद नहीं रहे, जिसका टीम पर भी असर देखने को मिला.

अब सम्मान बचाने की चुनौती

मुंबई इंडियंस का सामना अब 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और 24 मई को राजस्थान रॉयल्स से होगा. हालांकि मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है, लेकिन अब वो सम्मान के साथ सफर का अंत करना चाहेंगी. इसके साथ ही टीम अगले सीजन में मजबूत वापसी के साथ मैदान पर उतरेगी.

(इनपुट: अरकम अब्दुल मन्नान)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >