मनीष पांडे ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने

आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में प्लेइंग-11 में शामिल होते ही भारत और कर्नाटक के बल्लेबाज मनीष पांडे ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. आईपीएल में मनीष पांडे सभी 19 सीजन में मैच खेलने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

IPL में सभी सीजन में मैच खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम था. लेकिन इस मुकाबले में शामिल होते ही मनीष पांडे भी इस लिस्ट में जुड़ गए हैं. 37 वर्षीय मनीष पांडे को इस सीजन में पहली बार प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. इससे पहले मनीष पांडे इस सीजन में कोलकाता के लिए सिर्फ फील्डिंग करते नजर आए थे.

विराट कोहली ने आईपीएल के शुरुआत से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा रहे हैं. वहीं रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में दो टीमों के साथ खेला है. रोहित शर्मा शुरुआत में डेक्कन चार्जर्स के लिए और 2011 से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं. जबकि मनीष पांडे आईपीएल में कई टीमों के लिए खेला है. मनीष पांडे ने मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वॉरियर्स इंडिया, सनराइज़र्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और अब कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं.

2009 में जड़ा था आईपीएल में शतक

उन्होंने 2009 में आरसीबी के लिए 114* रनों की शानदार पारी खेलकर IPL में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज के तौर पर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया. हालांकि, उनका सबसे यादगार योगदान केकेआर के साथ रहा, जहां 2014 के फ़ाइनल में 50 गेंदों पर खेली गई उनकी शानदार 94 रनों की पारी ने टीम को चैंपियन बनाया और बाद में वह इस फ़्रेंचाइज़ी में वापस लौटे और 2024 में टीम को एक बार फिर ट्रॉफ़ी जीतने में मदद की.

मनीष पांडे का आईपीएल करियर

मनीष पांडे ने 174 मैचों में कुल 3942 रन बनाए हैं. इस दौरान वह 22 अर्धशतक और 1 शतक लगा चुके हैं. इसमें पिछले सीज़न के उनके तीन मैच भी शामिल हैं, जिनमें उन्होंने 46 की औसत और 141.54 के स्ट्राइक-रेट से 92 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें: IPL: 1.65 बिलियन डॉलर में राजस्थान रॉयल्स की डील फाइनल, मित्तल परिवार बना सबसे बड़ा मालिक

CSK vs MI: कार्तिक शर्मा ने दिलाई धोनी की याद, अर्धशतक लगाते ही दोहराया 2005 का आइकॉनिक सेलिब्रेशन; देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >