Maiden over: आज के समय में टी20 हो या IPL, 250 रन बनाना आसान हो गया है. कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर आते ही बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करता है. ऐसे में गेंदबाजों को भी रणनीति बनाने का समय कम मिलता है और दबाव में वे अधिक रन दे देते हैं. हालांकि, इस सीजन में दो बड़े गेंदबाजों ने 11 गेंदों में अपना ओवर पूरा किया है. इस सूची में पहला नाम राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का है, तो वहीं दूसरा नाम पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का.
IPL 2026 में अब तक मेडन डालने वाले प्लेयर
आज हम उन पांच गेंदबाजों की बात करेंगे जिन्होंने इस सीजन में अब तक अपनी शानदार गेंदबाजी से मेडन ओवर फेंके हैं.
1. मोहसिन खान
इस सूची में सबसे पहला नाम एलएसजी के तेज़ गेंदबाज मोहसिन खान का है. उन्होंने 26 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए थे. इस सीजन में वह अब तक एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने 5 विकेट लिए हैं.
2. जोश हेजलवुड
आरसीबी के प्रमुख गेंदबाज जोश हेजलवुड का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है. इस सीजन में वह अब तक अच्छे स्पेल डालने वालों में दूसरे स्थान पर हैं. हेजलवुड ने दिल्ली के खिलाफ 3.3 ओवर में केवल 12 रन देकर 4 विकेट लिए थे. हालांकि, इस मुकाबले में दिल्ली महज 75 रनों पर ऑल आउट हो गई थी
3. अकील हुसैन
आईपीएल 2026 के इकलौते स्पिनर अकील हुसैन (सीएसके) ने भी यह कारनामा किया है. वह ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। हुसैन ने 23 अप्रैल को एमआई के खिलाफ वानखेड़े में 17 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके इस स्पेल में दानिश मालेवार, नमन धीर, तिलक यादव और सूर्यकुमार यादव के विकेट शामिल हैं
4. जैमी ओवरटन
इस सूची में चेन्नई सुपरकिंग्स के दूसरे खिलाड़ी जेमी ओवरटन का भी नाम शामिल है. इस तेज़ गेंदबाज ने दिल्ली के खिलाफ 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए थे.
5. जेसन होल्डर
GT (गुजरात टाइटंस) के तेज़ गेंदबाज जेसन होल्डर का भी नाम सबसे शानदार स्पेल डालने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है. वह ऐसा करने वाले इस सीजन के पांचवें गेंदबाज हैं. उन्होंने 3 मई को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए थे.
किस गेंदबाज ने डाला वैभव के सामने मेडन ओवर
आईपीएल 2025-26 में अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का नाम आप सभी ने सुना ही होगा। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों पर छक्के-चौके खूब बरसाए हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एक गेंदबाज ऐसा भी है जिसने इस धाकड़ बल्लेबाज के सामने मेडन ओवर फेंका है. बता दें, वह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज़ गेंदबाज मोहसिन खान हैं.
मेडन डालने वाले ओवर में क्या हुआ
दरअसल, 22 अप्रैल को खेले गए मैच में RR ने पहले बैटिंग करते हुए 159 रन बनाए थे.इस पारी में चौथा ओवर फेंकने आए मोहसिन खान के लिए यादगार बन गया. मोहसिन ने वैभव को शुरूआती 5 गेंद छूने भी नहीं दिया और अंतिम गेंद पर विकेट ले लिया.
