लखनऊ के खिलाफ मैदान पर उतर सकते है धोनी, सीएसके लगा सकता है जीत की हैट्रिक

5 मई,रविवार को IPL 2026 का डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा. इसमें पहला मैच चेपॉक में 3:30 बजे से चेन्न्ई सुपर किंग्स और लखनऊ के बीच खेला जाएगा. वहीं, दूसरा मैच रायपुर में 7:30 बजे से मुबंई और आरसीबी के बीच होगा.

Csk: चेन्नई फैंस को इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी को मैदान में देखने का बेस्रबी से इंतजार है. हालांकि हो सकता है कि लखनऊ के खिलाफ धोनी मैदान पर खेलते दिख सकते है. वहीं, धोनी पिंडलियों के चोट के कारण अब तक मैदान में नहीं दिखाई दिए है. लेकिन उन्हें नेट प्रैक्टिस में बैटिंग करते हुए कई बार देखा गया है. कहीं हो सकता है कि धोनी चेपॉक में बल्लेबाजी करते दिखाई दे सकते है.  

चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने का शानदार मौका

चेन्नई के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. अगर सीएसके को प्लेऑफ के रेस में बने रहना है तो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन करना होगा. वहीं, अंक तालिका में टीम अभी 5 जीत के साथ छठे स्थान पर मौजूद है.

लखनऊ के लिए डू और डाई मुकाबला

पंत एंड कंपनी के लिए चेन्नई के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला है. अगर आज के मैच में लखनऊ हारती है तो वह IPL 2026 के प्लेऑफ रेस से बाहर हो जाएगी. मौजूदा समय में लखनऊ अंक तालिका में 10वें पायदान पर है. 

दोनों टीमों का हाल

इस सीजन में लखनऊ के मुकाबले चेन्नई की स्थिति ज्यादा अच्छी दिख रही है. दोनों टीमें अब तक 6 बार आमने-सामने हुए है. जिसमें चेन्नई ने 2 और लखनऊ ने 2 बार बाजी मारी है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है. लेकिन पिछले सीजन में चेन्नई ने लखनऊ को मात दी थी. हालांकि, इस सीजन में दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

Ritu Raj is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >