अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी को बताया बॉक्स-ऑफिस प्लेयर, कहा-वह तीनों फॉर्मेट में है फिट

Vaibhav Suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल का है, उससे बहुत ज्यादा उम्मीद अभी नहीं करना चाहिए और उसे खुलकर खेलने देना चाहिए. उसके पास अभी काफी समय है, इसलिए वह क्रिकेट को इंज्वाॅय कर सकता है.

Vaibhav Suryavanshi : गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच शनिवार को खेले गए मैच में राजस्थान की टीम भले ही 77 रन से हार गई हो,लेकिन उनके बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी का क्रेज कम नहीं हुआ है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उनकी जमकर तारीफ की है.

बॉक्स-ऑफिस प्लेयर हैं वैभव सूर्यवंशी

गुजरात और राजस्थान के मैच में कमेंटरी करते हुए अश्विन ने कहा कि उन्हें भविष्य में इस टीनएज बैटर को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी. अश्विन ने यह बात जियो हाॅटस्टार पर शनिवार रात कही. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के निडर बैटिंग अप्रोच की तारीफ करते हुए, अश्विन ने सूर्यवंशी को एक बॉक्स-ऑफिस प्लेयर बताया जो अपने एग्रेसिव स्ट्रोकप्ले से दर्शकों का मनोरंजन करने में सक्षम है.अश्विन ने कहा कि वह कोई कसर नहीं छोड़ रहा है, क्रिकेट बॉल में अपनी पूरी ताकत लगा रहा है.

वैभव को क्रिकेट का मजा लेने दें

अश्विन ने कहा कि वैभव की उम्र अभी बहुत कम है, इसलिए उसे उम्मीदों के बोझ तले दबाना उचित नहीं होगा. उसे अभी क्रिकेट का मजा लेने देने चाहिए. अश्विन ने कहा कि क्रिकेट के करियर में ऐसे मौके बहुत कम आते हैं, जब आप क्रिकेट का मजा ले सकें, इसलिए वैभव को मजा लेने देना चाहिए. वह सिर्फ 15 साल का है. मुझे लगता है कि हमें उसे वैसे ही रहने देना चाहिए. वैभन के अटैकिंग माइंडसेट पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि सूर्यवंशी में भारत के लिए सभी फॉर्मेट में सफल होने की खूबियां हैं. वह हर बॉलर की धुनाई कर रहा है. मुझे उसे टेस्ट मैच में देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी और मुझे उसे खेल के तीनों फॉर्मेट में देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी. उसे क्रिकेट के मैदान पर लाना जरूरी है क्योंकि वह सबका मनोरंजन करेगा.

ये भी पढ़ें :

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >