अजीत पवार के सामने कुश्ती में महाबवाल, हारने वाले पहलवान ने रेफरी के सीने पर मारी लात, Video

Maharashtra Kesari: महाराष्ट्र केसरी के 67वें सत्र में भयंकर बवाल हो गया. इस मुकाबले में हारने वाले पहलवान ने रेफरी के ऊपर ही लात चला दी. इस मुकाबले का आयोजन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अजित पवार की मौजूदगी में हुआ था.

Maharashtra Kesari: महाराष्ट्र केसरी’ कुश्ती प्रतियोगिता के 67वें सत्र के मुकाबले के दौरान हारने वाले एक पहलवान ने रेफरी के सीने पर लात मार दी जबकि एक अन्य पहलवान ने उन्हें गालियां दी जिससे प्रतियोगिता में अफरा-तफरी का माहौल रहा. यह टूर्नामेंट रविवार को अहिल्यानगर में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल की मौजूदगी में आयोजित किया गया था.

पुणे के पहलवान पृथ्वीराज मोहोल को मैट वर्ग के सेमीफाइनल में विजेता घोषित किए जाने के बाद उनके प्रतिद्वंद्वी शिवराज राक्शे ने फैसले का विरोध करते हुए रेफरी के सीने पर लात मार दी. ‘महाराष्ट्र केसरी’ के दो बार के विजेता रक्शे ने कहा, ‘‘ मेरा कंधा मैट से नहीं टकराया था लेकिन रेफरी ने मेरी हार का फैसला सुना दिया. मैं जब अपने मामले को लेकर उनसे बहस कर रहा था तब मेरे साथ बदतमीजी की गयी. इसीलिए मैंने ऐसा कदम (लात मारना) उठाया. बीसीसी मराठी के वीडियो में यह मुकाबला लाइव रिकॉर्ड हो गया. देखें वीडियो-

कुश्ती संस्था द्वारा तीन साल के लिए निलंबित किए गए रक्शे ने कहा कि रेफरी के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि वह फैसले के खिलाफ अदालत जाएंगे. महाराष्ट्र कुश्ती संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप भोंडवे ने कहा कि ‘बाउट’ के दौरान रेफरी ने पुष्टि की कि रक्शे गिर गया था. साइड रेफरी और मैट चेयरमैन ने भी रेफरी के फैसले का समर्थन किया.

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग’ के अनुच्छेद 31 के तहत फैसले को रक्शे की चुनौती स्वीकार नहीं की गई. इस घटना के बाद रेफरी डर गए हैं और हो सकता है कि वे भविष्य में ऐसे टूर्नामेंटों में नहीं आयें.’’ इसके बाद  मोहोल और महेंद्र गायकवाड के बीच फाइनल मैच के दौरान भी विवाद हुआ. गायकवाड़ ने 16 सेकेंड शेष रहते मुकाबला छोड़ दिया और बाद में रेफरी पर अभद्र टिप्पणी की. गायकवाड़ को भी तीन साल के लिए निलंबित कर दिया गया.

Maharashtra kesari.

मोहोल ने प्रतिष्ठित ‘महाराष्ट्र केसरी’ खिताब जीतने के बाद कहा कि यह उनके कुश्ती करियर का सबसे बड़ा क्षण था. मोहोल ने कहा, ‘‘मैं रेफरी के फैसले के बारे में कुछ नहीं कह सकता. रेफरी का फैसला अंतिम होता है. मैं एक पहलवान हूं और मैंने अपना काम किया है.’’

अभिषेक शर्मा के शतक पर बीसीसीआई का ‘ए टॉन ऑफ लव’, जानें क्या खास इन शब्दों में? 

रोहित और विराट के बल्ले से गूंजेगी दहाड़, वनडे क्रिकेट में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार

भाषा के इनपुट के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >