LSG vs RCB: मार्श के तूफानी शतक के बाद प्रिंस की धारदार गेंदबाजी, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने बेंगलुरु को हराया

आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स औऱ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के साथ लखनऊ ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. लगातार 6 हार के बाद लखनऊ को यह जीत मिली है.

LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश बाधित मुकाबले में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए. जवाब में डीएलएस के तहत 213 रनों का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 203 रन ही बना सकी. बारिश की वजह से यह मुकाबला 19 ओवर का खेला गया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. लखनऊ की शुरुआत काफी बेहतरीन रही. पहले विकेट के लिए मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने 95 रनों की साझेदारी की. अर्शिन 24 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए. इसी बीच मार्श ने अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान बारिश ने भी परेशान किया.

मिचेल मार्श की शतकीय पारी

उसके बाद दूसरे विकेट के लिए मार्श ने निकोलस पूरन के साथ 70 रनों की साझेदारी की. इस दौरान मिचेल मार्श ने अपना शतक पूरा किया. मार्श ने 49 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. यह मार्श का आईपीएल में सबसे तेज शतक भी है. मार्श ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 9 छक्के के सहारे 111 रनों की पारी खेली.

ऋषभ पंत की ताबड़तोड़ पारी

वहीं निकोलस पूरन ने 23 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. अंत में ऋषभ पंत ने 10 गेंदों में नाबाद 32 रनों की पारी खेली. इस दौरान पंत ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. लखनऊ ने 3 विकेट गंवाकर 209 रन बनाए. आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने 1, क्रुणाल पांड्या ने 1 और रासिख सलाम दार ने 1 विकेट चटकाए.

आरसीबी की खराब शुरुआत

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में जेकब बेथेल आउट हो गए. उसके बाद विराट कोहली भी दूसरे ओवर में पवेलियन लौट गए. 9 के स्कोर पर आरसीबी के दोनों ओपनर आउट हो गए. उसके बाद देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार ने पारी को संभाला.

रजत पाटीदार का अर्धशतक

तीसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई. इसी बीच रजत पाटीदार ने अपना अर्धशतक पूरा किया. देवदत्त पडिक्कल 34 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद जितेश शर्मा भी चलते बने. 112 के स्कोर पर रजत पाटीदार भी आउट हो गए. रजत ने 61 रनों की पारी खेली. उसके बाद टिम डेविड ने 17 गेंदों में 40 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर आउट हो गए.

उसके बाद क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 28 और रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 23 रन बनाए. हालांकि, इसके बावजूद आरसीबी मुकाबले को जीतने में कामयाब नही हो सकी. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्रिंस यादव ने 3, शाहबाज अहमद ने 2 और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: आईपीएल के बीच पिता बने सूर्यकुमार यादव, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >