फुटबॉल प्रेमियों दिल थाम लो! मेसी रचने वाले हैं इतिहास का वो कारनामा, जो आज तक कोई नहीं कर पाया

Lionel Messi: फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी एक बार फिर इतिहास के पन्नों में अपना नाम सोने के अक्षरों से दर्ज कराने के करीब हैं. फीफा वर्ल्ड कप में सिर्फ एक और गोल करते ही वह टूर्नामेंट के इतिहास के नंबर-1 खिलाड़ी बन जाएंगे. दुनिया भर के फैंस की नजरें अब मेसी के इस ऐतिहासिक पल पर टिकी हैं.

Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की रफ्तार पकड़ते ही फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं. अर्जेंटीना के कप्तान ने अल्जीरिया के खिलाफ पहले ही मुकाबले में मैदान मारते हुए एक बेहतरीन हैट्रिक अपने नाम की. मेसी का यह प्रदर्शन साफ तौर पर इशारा करता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और उनका लक्ष्य इस बार भी सिर्फ और सिर्फ विश्व विजेता बनना है.

मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ रचा नया कीर्तिमान

उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है, और लियोनेल मेसी ने इसे एक बार फिर सच साबित कर दिया है. अपने करियर के आखिरी वर्ल्ड कप में उतरे 38 साल के मेसी मैदान पर किसी 18 साल के युवा की तरह दौड़ते नजर आए. मौका था उनके करियर के 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच का, जिसे उन्होंने पूरी तरह अपने नाम कर लिया. मैच के 17वें मिनट में ही मेसी ने विपक्षी डिफेंडर्स को छकाते हुए एक कड़क शॉट के साथ अपना 118वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागा. इसके बाद तो जैसे मेसी रुकने का नाम नहीं ले रहे थे, 60वें मिनट में दूसरा और फिर 76वें मिनट में तीसरा गोल दागकर उन्होंने अपनी ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी की.

क्लोजे के 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी

जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे का जो रिकॉर्ड सालों से अजेय लग रहा था, लियोनेल मेसी ने उस पर अपना हक जता दिया है. वर्ल्ड कप में अब मेसी के नाम भी कुल 16 गोल दर्ज हो चुके हैं. पूरी दुनिया की सांसें अब अर्जेंटीना के अगले मुकाबले पर टिकी हैं, जहां मैदान पर उतरते ही मेसी के पास सिर्फ 1 गोल करके इस सर्वकालिक रिकॉर्ड को अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. मेसी इतिहास रचने से बस एक किक दूर है.

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले टॉप-5 फुटबॉलर

रैंकखिलाड़ी का नामदेशकुल गोल
1मिरोस्लाव क्लोजेजर्मनी16
2लियोनेल मेसीअर्जेंटीना16
3रॉनल्डो नाजारियोब्राजील15
4किलियन एम्बापेफ्रांस14
5गेर्ड मुलरजर्मनी14

इसे भी पढ़े- फुटबॉल का ऐसा पागलपन पहले कभी नहीं देखा! कनाडाई फैंस ने रच दिया इतिहास, तस्वीरें देख दंग रह जाएगी दुनिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >