पहली बार इस खेल में जीता भारतीय और बजा राष्ट्रगान, गर्व से फूले रवि शास्त्री, कहा- ये तो बस शुरुआत है

Kush Maini won Formula 2 Race: भारतीय मोटरस्पोर्ट के लिए यह ऐतिहासिक लम्हा रहा जब बेंगलुरु के कुश मैनी ने मोनाको में फॉर्मूला 2 स्प्रिंट रेस जीत ली. वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने और इस रेस में पहली बार भारत का राष्ट्रगान गूंजा. DAMS लुकास ऑयल टीम की ओर से मैनी ने शुरुआत से अंत तक शानदार प्रदर्शन करते हुए यह खिताब अपने नाम किया.

Kush Maini won Formula 2 Race: भारतीय खेल की दुनिया अब प्रगति की राह पर है. सुनहरे अध्यायों में लिखी हॉकी और क्रिकेट की इबारतें ओलंपिक से होते हुए अब एक ऐसे खेल में आ पहुंची हैं, जिसमें किसी भारतीय ने पहली बार खिताब जीता. भारतीय मोटरस्पोर्ट ने शनिवार को गर्व का एक ऐतिहासिक पल देखा, जब बंगलुरु के कुश मैनी ने मोनाको में फॉर्मूला 2 रेस जीतकर इतिहास रच दिया. वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय ड्राइवर बन गए हैं और इस खेल में पहली बार भारत का राष्ट्रगान भी बजा. DAMS लुकास ऑयल टीम की ओर से रेसिंग कर रहे मैनी ने मोनाको की आइकॉनिक सड़कों पर ‘स्प्रिंट रेस’ में शुरुआत से अंत तक शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली F2 जीत हासिल की.

यह जीत न केवल मैनी की पहली फॉर्मूला 2 जीत थी, बल्कि मौजूदा सीजन का उनका पहला पोडियम फिनिश भी था और वह भी इतने प्रतिष्ठित स्थान पर. ‘रिवर्स ग्रिड नियम’ की वजह से, मैनी को पोल पोजिशन से शुरुआत का मौका मिला (क्योंकि उन्होंने फीचर रेस के लिए 10वां स्थान क्वालिफाई किया था). BWT अल्पाइन F1 टीम के रिजर्व ड्राइवर मैनी ने बेहतरीन शुरुआत की और 30 कठिन लैप्स में खुद को शांत और केंद्रित बनाए रखा. कुश की यह जीत भारतीय मोटरस्पोर्ट्स के इतिहास में मील का पत्थर मानी जा रही है.

जीत के बाद मोनाको में गूंजा भारतीय राष्ट्रगान

जैसे ही कुश ने पहला स्थान हासिल किया, मोनाको के रेस ट्रैक पर भारतीय राष्ट्रगान गूंज उठा. यह एक ऐसा दृश्य जिसने हर भारतीय के दिल को गर्व से भर दिया. रेस के बाद कुश ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, “यह एक सपना सच होने जैसा है. DAMS टीम और उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और साथ दिया.”

समर्थन और सराहना

कुश की इस ऐतिहासिक जीत पर उन्हें देश और विदेश से बधाइयां मिलीं. रवि शास्त्री ने कहा कि कुश के साथ पोडियम पर भारतीय राष्ट्रगान सुनना बहुत बढ़िया था. हर भारतीय F1 प्रशंसक को जिस इंजेक्शन की ज़रूरत थी, वह यही था. शाबाश कुश. यह तो बस शुरुआत है.

भारतीय उद्योगपति गौतम सिंघानिया ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं. पिट लेन में भारत के जाने-माने उद्योगपति गौतम सिंघानिया को 24 वर्षीय मैनी के साथ जश्न मनाते हुए देखा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंघानिया की कंपनी जेके रेसिंग और टीवीएस रेसिंग शुरुआत से ही कुश मैनी को समर्थन देती आई हैं.

चुनौतीपूर्ण जीत के बाद अगला लक्ष्य उससे भी बड़ा

यह रेस न केवल तकनीकी रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जाती है, बल्कि विश्व की सबसे कठिन और ग्लैमरस रेसों में से भी एक है. मोनाको का ट्रैक बेहद संकरा होता है, जहां ओवरटेक करना लगभग नामुमकिन होता है और हर गलती भारी पड़ सकती है. ऐसे में कुश की यह जीत उनकी ड्राइविंग स्किल और रणनीतिक सूझबूझ का परिचय देती है. 2025 के F2 सीजन की मुश्किल शुरुआत के बाद यह जीत उनके लिए बहुत जरूरी आत्मविश्वास लेकर आई है. अब मैनी की नजरें रविवार को होने वाली फीचर रेस पर होंगी और वह अगले हफ्ते बार्सिलोना में भी इस लय को कायम रखना चाहेंगे.

शर्मनाक कलंक का रिकॉर्ड! जीत में छिप गया CSK का दर्द, पहली बार IPL में हुई ऐसी शर्मशार

भारत बिना नहीं चला पाकिस्तान क्रिकेट, PSL 2025 फाइनल में हुआ ऐसा, मन मसोसकर रह गए पड़ोसी

गजब! PSL फाइनल में टॉस से मात्र 10 मिनट पहले इंग्लैंड से आया खिलाड़ी, हीरो बन टीम को दिला दी जीत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >