मैदान पर वैभव सूर्यवंशी हुए आउट, स्टैंड्स में काव्या मारन का रिएक्शन देख भड़के फैंस

Kavya Maran Reaction Viral: 27 मई, 2026 को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान ने हैदराबाद को 47 रनों से हरा दिया. इस हार के साथ ही हैदराबाद की टीम इस सीजन से बाहर हो गई है, जबकि राजस्थान ने क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

Kavya Maran Reaction Viral: मुल्लांपुर के महाराजा यदवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के एलिमिनेटर मैच में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश कर दी. वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में शानदार 97 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके जड़े. हालांकि, वह अपने शतक से सिर्फ 3 रन चूक गए. लेकिन उनकी इस धमाकेदार बल्लेबाजी ने हर किसी का दिल जीत लिया.

काव्या मारन पर क्यों भड़के फैंस

वैभव सूर्यवंशी की इस बेहतरीन पारी की हर तरफ तारीफ हो रही है. लेकिन जैसे ही वैभव आउट हुए, स्टेडियम में मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने कुछ ऐसा किया जिससे फैंस नाराज हो गए. क्रिकेट फैंस का मानना है कि वैभव ने एक बेहद खूबसूरत पारी खेली थी. उनके आउट होने पर इस तरह का जश्न मनाना ठीक नहीं था. फैंस को काव्या मारन का यह बर्ताव पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे.

विवाद की वजह

जब वैभव सूर्यवंशी प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर 97 रन बनाकर आउट हुए, तो उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी. युवा खिलाड़ी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि वह अपने मुकाम से सिर्फ 3 रन दूर रह गए.नमैदान पर दुख मना रहे सूर्यवंशी को ढांढस बंधाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी आगे आए. अभिषेक शर्मा और उनके साथियों ने सूर्यवंशी की इस बेहतरीन पारी की सराहना की और उन्हें बधाई दी. लेकिन इस बीच स्टैंड्स में बैठीं सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन फैंस को खटक गया. काव्या अपनी सीट पर बैठे-बैठे बस नाम मात्र ताली बजाती नजर आईं. फैंस ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वैभव की इस शानदार पारी के सम्मान में काव्या को खड़े होकर तालियां बजानी चाहिए थीं. सोशल मीडिया पर अब काव्या मारन का यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

वैभव ने तोड़ा यूनिवर्स बॉस का रिकॉर्ड

वैभव ने इस सीजन में छक्कों की वो बारिश की है कि ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल का सालों पुराना रिकॉर्ड भी बौना साबित हो गया. गेल ने एक सीजन में 59 छक्के लगाए थे. लेकिन वैभव सूर्यवंशी अब तक 65 छक्के उड़ा चुके हैं. इतना ही नहीं, वह आईपीएल इतिहास के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने किसी एक मैच में दूसरी बार 12 छक्के जड़ने का कारनामा कर दिखाया है. वैभव का यह सीजन क्रिकेट इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है.

यह भी पढ़े- वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने बदला इतिहास, आधा दर्जन से ज्यादा रिकॉर्ड हुए ध्वस्त; देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >