CSK vs MI: कार्तिक शर्मा ने दिलाई धोनी की याद, अर्धशतक लगाते ही दोहराया 2005 का आइकॉनिक सेलिब्रेशन; देखें वीडियो

आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. जिसमें चेन्नई की टीम ने 8 विकेट से मुकाबले को जीत लिया. इस जीत में युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. अर्धशतकीय पारी के बाद कार्तिक ने धोनी के सेलिब्रेशन को रीक्रिएट किया. जो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया.

Kartik Sharma: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कार्तिक शर्मा ने आईपीएल का पहला अर्धशतक जड़ा. इस अर्धशतक के बाद कार्तिक ने महेंद्र सिंह धोनी के मशहूर ‘गन-पॉइंट’ इशारे को दोहराया. जिसके बाद फैंस को 2005 वाला धोनी याद आ गया. 2005 में धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की पारी के दौरान कुछ इसी तरह का जश्न मनाया था. जिसके बाद यह सेलिब्रेशन काफी मशहूर हुआ था.

कार्तिक शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली. इस दौरान कार्तिक ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए और जीत में अहम योगदान दिया. वहीं कार्तिक के अलावा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. गायकवाड़ ने 48 गेंदों पर नाबाद 67 रनों की पारी खेली.

मुकाबले का हाल

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए. जिसमें रयान रिकल्टन ने 37, नमन धीर ने 57, सूर्यकुमार यादव ने 21 और हार्दिक पांड्या ने 18 रनों की पारी खेली. चेन्नई के लिए अंशुल कंबोज ने 3 और नूर अहमद ने 2 विकेट चटकाए.

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने 18.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया. इस जीत में रुतुराज गायकवाड़ ने 67, कार्तिक शर्मा ने 54, उर्विल पटेल ने 24 औऱ संजू सैमसन ने 11 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें: हैदराबाद में 40 डिग्री तापमान पर शुरू होगा हाई वोल्टेज मैच, आमने-सामने होंगे केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >