AUS vs BAN Test Match: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन हेजलवुड ने 300 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले ऑस्ट्रेलिया के नौवें गेंदबाज बन गए हैं. खास बात यह है कि हेजलवुड ने अपना 300वां विकेट हासिल करने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 14वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया.
जोश ने लिए 6 विकेट
हेजलवुड ने बांग्लादेश की पारी में लगातार दबाव बनाए रखा. लंच के बाद उन्होंने गिरने वाले चारों विकेट अपने नाम किए. उन्होंने मेहदी हसन मिराज को आउट कर बांग्लादेश की जुझारू पारी का अंत किया, जबकि इबादत हुसैन को आउट करते ही उनका 300वां टेस्ट विकेट पूरा हुआ. उन्होंने पूरे इनिंग में 89 रन खर्च कर कुल 6 विकेट अपने नाम किए.
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को दिया करारा जवाब
मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर 228 रन की बढ़त हासिल की. तंजिद हसन ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया, जबकि कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और मेहदी हसन मिराज ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. मेहदी ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ करीब 50 ओवर तक मोर्चा संभाला. ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी यह रही कि टीम ने पांच कैच छोड़े, जिसका फायदा बांग्लादेश के निचले क्रम ने उठाया. वहीं, इससे पहले हसन महमूद ने छह विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग लाइनअप को धाराशाही कर दिया था.
Also Read: लॉर्ड्स में 15 अगस्त का वो ऐतिहासिक दिन, जब बुमराह-शमी की जोड़ी ने पलट दिया था पूरा मैच
चार 300+ विकेट वाले खिलाड़ी
हेजलवुड के इस क्लब में शामिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टेस्ट टीम में चार ऐसे गेंदबाज हो गए हैं, जिनके नाम 300 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट हैं. हेजलवुड के अलावा नाथन लियोन, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. टेस्ट इतिहास में यह पहली बार है जब किसी टीम के चारों गेंदबाज 300 टेस्ट विकेट का आंकड़ा पार करने के बाद एक साथ मैदान पर उतरे हैं. हेजलवुड का गेंदबाजी औसत भी शानदार रहा है. ऑस्ट्रेलिया के 300+ टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में ग्लेन मैक्ग्रा (21.64), पैट कमिंस (22.21) और डेनिस लिली (23.92) का औसत उनसे बेहतर है. हेजलवुड का टेस्ट औसत 24.02 है.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 : पैट कमिंस (कप्तान),जेक वेदरल्ड,ट्रैविस हेड,मार्नस लाबुशेन,स्टीव स्मिथ,कैमरन ग्रीन,एलेक्स कैरी (विकेटकीपर),ब्यू वेबस्टर,मिशेल स्टार्क,नाथन लियोन,जोश हेजलवुड.
बांग्लादेश की प्लेइंग 11 : नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान),मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान),शादमान इस्लाम,तंजीद हसन तमीम,मोमिनुल हक,मुशफिकुर रहीम,लिट्टन दास (विकेटकीपर),तैजुल इस्लाम,तास्किन अहमद,हसन महमूद,इबादत हुसैन.
Also Read: गॉल में तिरंगा, दिल में देशभक्ति... 600वें टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
