रोहित शर्मा का खास गिफ्ट पाकर गदगद हुए जोस बटलर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने रोहित शर्मा से मिले खास तोहफे की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है. रोहित ने अपनी ऑटोग्राफ वाली वनडे जर्सी बटलर को भेंट की, जिस पर एक भावनात्मक संदेश भी लिखा था.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की ओर से मिले खास तोहफे की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है. बटलर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोहित की ऑटोग्राफ वाली वनडे जर्सी की तस्वीर पोस्ट की और इसे अपने करियर की सबसे खास यादों में से एक बताया.

भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद रोहित शर्मा ने अपनी साइन की हुई जर्सी बटलर को भेंट की थी. इस जर्सी पर रोहित ने एक खास संदेश भी लिखा.

जर्सी पर लिखा खास संदेश

रोहित शर्मा ने जर्सी पर लिखा कि वर्षों तक जोस बटलर के साथ और उनके खिलाफ खेलना उन्हें हमेशा पसंद रहा. इस खास संदेश ने बटलर को भावुक कर दिया. जर्सी की तस्वीर साझा करते हुए बटलर ने लिखा,

"विपक्षी टीम के जिस खिलाड़ी की जर्सी मैं हमेशा से चाहता था, आखिरकार वह मिल गई. वह मेरे ऑल टाइम फेवरेट खिलाड़ियों में से एक हैं. इसे मैं हमेशा संभालकर रखूंगा. धन्यवाद @rohitsharma45."

लॉर्ड्स में रोहित ने खेली थी ऐतिहासिक पारी

लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 110 गेंदों पर 138 रन की शानदार पारी खेली थी. हालांकि भारत यह मैच 27 रन से हार गया, लेकिन रोहित लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने. उन्होंने इस मैदान पर वनडे में विवियन रिचर्ड्स के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर की बराबरी भी की. इसी शतक के साथ रोहित इंग्लैंड में आठ वनडे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने और किसी एक विदेशी देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

IPL में खेल चुके हैं एक साथ

जोस बटलर ने 2016 में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में आईपीएल डेब्यू किया था. वह 2017 की खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम का भी हिस्सा थे. दोनों खिलाड़ियों के बीच लंबे समय से अच्छे रिश्ते रहे हैं, जिसकी झलक रोहित के इस खास तोहफे और बटलर की प्रतिक्रिया में भी देखने को मिली.

ये भी पढ़ें: जो रूट फिर बन सकते हैं इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान, पाकिस्तान सीरीज में संभाल सकते हैं कमान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >