जो रूट फिर बन सकते हैं इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान, पाकिस्तान सीरीज में संभाल सकते हैं कमान

बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम की टेस्ट कप्तानी एक बार फिर जो रूट को सौंपी जा सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूट अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में कप्तानी करते नजर आ सकते हैं.

Joe Root Return as Test Captain: इंग्लैंड क्रिकेट टीम की टेस्ट कप्तानी एक बार फिर जो रूट को सौंपी जा सकती है. इंग्लैंड की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) रूट को दोबारा टेस्ट टीम की कमान सौंपने की तैयारी में है.

रिपोर्ट के अनुसार, अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में रूट कप्तानी करते नजर आ सकते हैं. इतना ही नहीं, उनका कार्यकाल 2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू एशेज सीरीज तक बढ़ाया जा सकता है.

इंग्लैंड के आगामी टेस्ट मैच

प्रतिद्वंद्वीमैचस्थानतारीख
पाकिस्तानपहला टेस्टहेडिंग्ले, लीड्स19-23 अगस्त 2026
पाकिस्तानदूसरा टेस्टलॉर्ड्स, लंदन27-31 अगस्त 2026
पाकिस्तानतीसरा टेस्टएजबेस्टन, बर्मिंघम9-13 सितंबर 2026
दक्षिण अफ्रीकापहला टेस्टद वांडरर्स, जोहानिसबर्ग17-21 दिसंबर 2026
दक्षिण अफ्रीकादूसरा टेस्टसुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन26-30 दिसंबर 2026
दक्षिण अफ्रीकातीसरा टेस्टन्यूलैंड्स, केपटाउन3-7 जनवरी 2027
ऑस्ट्रेलिया150वीं वर्षगांठ टेस्टमेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड11-15 मार्च 2027
बांग्लादेशएकमात्र टेस्टलॉर्ड्स, लंदन28 मई-1 जून 2027
ऑस्ट्रेलियापहला एशेज टेस्टट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम18-22 जून 2027
ऑस्ट्रेलियादूसरा एशेज टेस्टलॉर्ड्स, लंदन30 जून-4 जुलाई 2027
ऑस्ट्रेलियातीसरा एशेज टेस्टएजबेस्टन, बर्मिंघम8-12 जुलाई 2027
ऑस्ट्रेलियाचौथा एशेज टेस्टद रोज बाउल, साउथैम्प्टन21-25 जुलाई 2027
ऑस्ट्रेलियापांचवां एशेज टेस्टद ओवल, लंदन29 जुलाई-2 अगस्त 2027

हैरी ब्रूक थे कप्तानी के दावेदार

बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद सीमित ओवरों के कप्तान हैरी ब्रूक को टेस्ट टीम की कमान मिलने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. हालांकि, द एथलेटिक की रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ताओं ने अनुभव को प्राथमिकता देते हुए जो रूट पर भरोसा जताने का फैसला किया है.

2017 से 2022 तक संभाली थी कप्तानी

जो रूट ने 2017 से 2022 तक इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी की थी. खराब नतीजों के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया था. हालांकि, जून 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वह एक बार फिर कप्तान बने थे, लेकिन उस मैच में इंग्लैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा.

टेस्ट कप्तान के तौर पर रूट का रिकॉर्ड

जो रूट ने अब तक इंग्लैंड के लिए 65 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है, जो किसी भी इंग्लिश कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा है. उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 27 मैच जीते, 27 हारे और 11 मुकाबले ड्रॉ रहे. कप्तान के रूप में रूट ने 5,418 रन बनाए हैं, जो इंग्लैंड के किसी भी टेस्ट कप्तान द्वारा सर्वाधिक हैं. इस दौरान उन्होंने 14 शतक और 27 अर्धशतक भी लगाए.

टेस्ट कप्तान के रूप में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच

खिलाड़ीमैचजीतहारड्रॉ
जो रूट65272711
एलिस्टर कुक59242213
माइक एथरटन54132120
माइकल वॉन51261114
एंड्रयू स्ट्रॉस50241115
नासिर हुसैन45171513
बेन स्टोक्स4424182

पाकिस्तान सीरीज का कार्यक्रम

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज इस प्रकार है:

  • पहला टेस्ट: 19-23 अगस्त, हेडिंग्ले (लीड्स)
  • दूसरा टेस्ट: 27-31 अगस्त, लॉर्ड्स (लंदन)
  • तीसरा टेस्ट: 9-13 सितंबर, एजबेस्टन (बर्मिंघम)

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तान सीरीज के लिए इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्कस ट्रेसकोथिक को अंतरिम मुख्य कोच बनाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा टी20?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >