वॉरियर्स को हरा कर सिंघम की टीम बनी विजेता

सीआइ रांची की ओर से जेसी प्रीमियर लीग सीजन 15 का आयोजन रांची जिमखाना ग्राउंड में 29 से 31 मार्च तक किया गया.

रांची. जेसीआइ रांची की ओर से जेसी प्रीमियर लीग सीजन 15 का आयोजन रांची जिमखाना ग्राउंड में 29 से 31 मार्च तक किया गया. इसमें छह टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबले में सिंघम ने डिवाइन वारियर्स को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हरा कर खिताब अपने नाम किया. इस कार्यक्रम के संयोजक जेसी चंद्रेश बजाज, जेसी अचिंत छाबड़ा, सह संयोजक जेसी विवेक खोवल, जेसी ऋषभ जालान एवं मेंटर जेसी गौरव अग्रवाल थे. इस अवसर जेसीआइ रांची के अध्यक्ष विक्रम चौधरी, सचिव मयंक अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >