फीफा विश्व कप देखने का जुनून: साइकिल से 27 देशों और 4 महाद्वीपों की यात्रा कर अमेरिका पहुंचे जैकब

फीफा विश्व कप 2026 देखने के लिए जर्मनी के 26 वर्षीय जैकब अल्बर्टी ने करीब 25 हजार किलोमीटर साइकिल चलाकर 27 देशों और चार महाद्वीपों का सफर तय किया. विश्व कप खत्म होने के बाद भी उनका सफर जारी रहेगा और वह साइकिल से ही जर्मनी लौटेंगे.

Jakob Alberti Cycle Journey: फीफा विश्व कप 2026 में दुनिया भर से लाखों प्रशंसक अमेरिका पहुंचे हैं, लेकिन जर्मनी के 26 वर्षीय जैकब अल्बर्टी की कहानी सबसे अलग है. जैकब ने विश्व कप देखने के लिए विमान या ट्रेन नहीं, बल्कि साइकिल का सहारा लिया और करीब 25 हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर अमेरिका पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 27 देशों और चार महाद्वीपों का सफर किया.

अगस्त 2024 में शुरू किया था सफर

जर्मनी के कार्लजरूए शहर के रहने वाले जैकब ने 18 अगस्त 2024 को अपनी यात्रा शुरू की थी. उनका मकसद सिर्फ विश्व कप देखना नहीं था, बल्कि दुनिया की परिक्रमा करते हुए अमेरिका पहुंचना और फिर साइकिल से ही अपने घर लौटना था. यात्रा के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रिया, बाल्कन क्षेत्र, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, भारत, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों का दौरा किया. इसके बाद वह उत्तरी अमेरिका पहुंचे और विश्व कप के मैचों का आनंद लिया.

भारत का अनुभव रहा सबसे खास

जैकब ने फीफा से बातचीत में भारत के अनुभव को बेहद खास बताया. उन्होंने कहा कि भारत में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. कई जगह लोग उनकी कहानी सुनने के लिए रुके, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं.

जर्मनी की टीम बाहर, लेकिन जैकब का सफर जारी

हालांकि फीफा विश्व कप 2026 से जर्मनी की टीम बाहर हो चुकी है, लेकिन जैकब की यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है. विश्व कप समाप्त होने के बाद वह अमेरिका के पूर्वी तट तक साइकिल से जाएंगे. वहां से उत्तरी अफ्रीका और दक्षिणी यूरोप होते हुए जर्मनी लौटने की योजना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वापसी के दौरान उन्हें 8 से 12 हजार किलोमीटर का अतिरिक्त सफर और तय करना पड़ सकता है.

स्थानीय लोगों की मदद से पूरा हुआ सफर

जैकब की यात्रा की एक और खास बात इसकी फंडिंग है. उन्होंने किसी बड़े कॉरपोरेट प्रायोजक या स्पोर्ट्स ब्रांड का सहारा नहीं लिया. अपनी बचत, छोटे-छोटे सहयोग और रास्ते में मिलने वाले लोगों की मदद से उन्होंने यह सफर जारी रखा. कई देशों में स्थानीय लोगों ने उन्हें रहने की जगह दी, भोजन कराया और यात्रा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया. जैकब ने रास्ते में कई स्थानीय मैराथन और सामुदायिक आयोजनों में भी हिस्सा लिया.

एक नजर में जैकब की यात्रा

  • जर्मनी से यात्रा शुरू: 18 अगस्त 2024
  • अब तक तय दूरी: करीब 25,000 किमी
  • कुल देश: 27
  • महाद्वीप: 4
  • विश्व कप स्थल: अमेरिका
  • वापसी का अनुमानित सफर: 8,000 से 12,000 किमी
  • यात्रा का माध्यम: साइकिल

यह भी पढ़ें: अपनी जन्मभूमि नहीं, पूर्वजों के देश के लिए खेल रहे 290 फुटबॉलर; फ्रांस-नीदरलैंड बने ‘टैलेंट फैक्ट्री’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vidhan chandra mishra

प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क में स्पोर्ट्स डेस्क के प्रभारी के तौर पर 10 वर्ष से कार्यरत हैं. प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का लंबा अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ ही खबरों को नया एंगल देना विशेषता है.

डेटा के समुंद्र में गोते लगाकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की एनालिसिस करना बखूबी पता है. पिछले दो दशकों के दौरान फीफा विश्व कप, क्रिकेट विश्व कप, राष्ट्रमंडल खेल, एशियन गेम्स, आइपीएल सहित तमाम बड़े खेल इवेंट को लेकर काम करने का विशेष अनुभव है. 2006 में दैनिक जागरण कोलकाता में रिपोर्टर के तौर पत्रकारिता की शुरुआत की थी, फिर कोलकाता में ही ‘प्रभात खबर’ और ‘राजस्थान पत्रिका’ में रिपोर्टर के तौर पर कार्य किया.

बांग्ला भाषा पर पकड़ की वजह से इस दौरान खेल के साथ-साथ बिजनेस, विमानपत्तन, नगर निगम सहित स्थानीय स्तर की खबरों और स्पेशल खबरों पर काम करने का मौका मिला. कोलकाता छोड़ने के बाद 2010 में प्रभात खबर पटना संस्करण से जुड़े, जहां डेस्क प्रभारी के तौर पर प्रादेशिक, खेल और सिटी डेस्क पर काम किया.

2013 में दैनिक भास्कर लॉचिंग टीम का हिस्सा रहे. करीब तीन वर्ष तक खेल प्रभारी के तौर भास्कर से जुड़े पर रहने के बाद फिर से प्रभात खबर सेंट्रल डेस्क से जुड़ गये और वर्तमान में खेल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं. दो दशकों से पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता और स्थानीय स्तर से लेकर देश दुनिया की सभी तरह की खबरों पर काम करने की दक्षता के कारण विधान चंद्र मिश्र को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

विशेष रुचि

क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, हॉकी, बैडमिंटन, टेनिस, खेल, विश्लेषण, खिलाड़ी, प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्टोरीज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >