Ishan Kishan: ईशान किशन ने रचा इतिहास, दलीप ट्रॉफी के एक मैच में 350 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

चेन्नई में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन ने बल्ले से इतिहास रचा है. साउथ जोन के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 270 और दूसरी पारी में 80 रन बनाए, कुल 350 रन के साथ फाइनल को यादगार बना दिया.

Duleep Trophy 2026: चेन्नई में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने इस मुकाबले को यादगार बना दिया है. साउथ जोन के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईशान ने पहली पारी में 270 रन की शानदार पारी खेली और बुधवार को दूसरी पारी में भी 80 रन बनाए. इस तरह उनके नाम फाइनल में कुल 350 रन हो गए हैं.

ईशान की 270 रन की पारी दलीप ट्रॉफी फाइनल के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है. उनसे आगे सिर्फ रमन लांबा हैं, जिन्होंने 1987-88 के फाइनल में नॉर्थ जोन के लिए 320 रन बनाए थे.

270 के बाद 80 रन, ईशान ने फिर दिखाया दम

पहली पारी में ईशान किशन ने 334 गेंदों पर 270 रन बनाए थे. उनकी इस पारी में 30 चौके और 7 छक्के शामिल थे. उनकी पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके बाद दूसरी पारी में भी ईशान का आक्रामक अंदाज जारी रहा. उन्होंने 98 गेंदों पर 80 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे. वह शतक से सिर्फ 20 रन दूर रह गए. इस तरह ईशान ने एक ही फाइनल में 270 और 80 रन, यानी कुल 350 रन बनाए.

रमन लांबा का 320 रन अब भी सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

ईशान की 270 रन की पारी भले ही दलीप ट्रॉफी फाइनल में दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है, लेकिन रमन लांबा का रिकॉर्ड अभी भी कायम है. 1987-88 के फाइनल में नॉर्थ जोन की ओर से खेलते हुए रमन लांबा ने वेस्ट जोन के खिलाफ 320 रन बनाए थे. वह आज भी दलीप ट्रॉफी में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.

ईशान 270 रन के साथ उस रिकॉर्ड के करीब जरूर पहुंचे, लेकिन 50 रन से पीछे रह गए. हालांकि दो पारियों में 350 रन बनाकर उन्होंने फाइनल में अपने प्रदर्शन को ऐतिहासिक जरूर बना दिया है.

दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी पारियां

बल्लेबाजटीमरनसाल
रमन लांबानॉर्थ जोन3201987-88
ईशान किशनईस्ट जोन 270(कुल 350 रन)2026
यशस्वी जायसवालवेस्ट जोन2652022
चेतेश्वर पुजाराइंडिया ब्लू256*2016
अंशुमान गायकवाड़वेस्ट जोन216*1987
यूसुफ पठानवेस्ट जोन210*2010
मंसूर अली खान पटौदीसाउथ जोन2001967

ये भी पढ़ें: ENG vs PAK Test: चार बदलाव के बाद भी नहीं बदली पाकिस्तान की कहानी, इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी 133 पर ढेर

शिखर मोहन ने भी दिया ईशान का साथ

दूसरी पारी में ईशान किशन ने सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल नहीं की, बल्कि ईस्ट जोन की स्थिति को भी मजबूत किया. ईशान और शिखर मोहन ने अहम साझेदारी की. मोहन ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक लगाया और ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में कप्तान का साथ दिया. ईशान के 80 रन पर आउट होने के बाद भी ईस्ट जोन की बढ़त इतनी बड़ी थी कि साउथ जोन के लिए मुकाबले में वापसी करना बेहद मुश्किल हो गया.

584 रन की बढ़त, ईस्ट जोन की जीत लगभग तय

साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर खत्म हुई. इसके बाद ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 212/5 का स्कोर बनाया और चौथे दिन का खेल खत्म होने तक उसकी कुल बढ़त 584 रन हो गई. ईस्ट जोन अब दलीप ट्रॉफी खिताब से सिर्फ एक कदम दूर है. टीम ने आखिरी बार 2012-13 में यह ट्रॉफी जीती थी और 2026 में उसके पास लंबे इंतजार को खत्म करने का शानदार मौका है.

ये भी पढ़ें: Joe Root: रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ तीसरे नंबर पर पहुंचे जो रूट, सचिन के रिकॉर्ड से अब भी 31 कदम दूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >