IPL 2027 में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, तारीखों से लेकर मैचों की संख्या पर आया BCCI का फाइनल फैसला

IPL 2027: आईपीएल प्रेमियों के लिए एक अहम खबर है. BCCI के संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया ने आगामी सीजन (IPL 2027) को लेकर बोर्ड की रणनीति साफ कर दी है.

IPL 2027: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल के आगामी सीजन को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं. उन्होंने संकेत दिया है कि अगले सीजन (IPL 2027) से टूर्नामेंट को थोड़ा पहले शुरू किया जा सकता है ताकि अंतिम चरणों में खराब मौसम और भीषण गर्मी से बचा जा सके. इसके साथ ही उन्होंने मैचों की संख्या बढ़ाए जाने की अटकलों पर भी विराम लगा दिया है.

आईपीएल 2027 को लेकर बोर्ड का खास प्लान

इस साल 29 मार्च से 31 मई तक चले आईपीएल के दौरान आखिरी दौर (15 मई के बाद) में देश के कई हिस्सों में मौसम ने बड़ी चुनौती खड़ी की. एक तरफ जहां प्री-मानसून बारिश का साया रहा, वहीं दूसरी तरफ अत्यधिक गर्मी और उमस ने खिलाड़ियों और स्टेडियम पहुंचने वाले प्रशंसकों को बेहाल कर दिया. इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए बीसीसीआई ने कमर कस ली है. बोर्ड के गेम डेवलपमेंट जनरल मैनेजर को एक नई और सुरक्षित ‘विंडो’ तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मकसद साफ है कि टूर्नामेंट को मई के बीच तक समेट लिया जाए, ताकि प्लेऑफ और फाइनल जैसे हाई-प्रोफाइल मुकाबले सुहावने मौसम में खेले जा सकें. बीसीसीआई इस नए बदलाव को आईपीएल 2027 से लागू करने की योजना बना रहा है.

IPL में मैचों की संख्या बढ़ाने पर BCCI का फैसला

आईपीएल में मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 होने की अटकलें अब खत्म हो चुकी हैं. संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि मैचों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. इसके पीछे मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का व्यस्त शेड्यूल और विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता है. बीसीसीआई अन्य क्रिकेट बोर्ड्स की द्विपक्षीय सीरीज (Bilateral Series) के समय को प्रभावित किए बिना टूर्नामेंट का आयोजन करना चाहता है, इसलिए मौजूदा फॉर्मेट को ही बरकरार रखा गया है.

क्या होगा बदलाव का असर

अगर आईपीएल को दो महीने से भी कम समय (लगभग 65 दिन) में समेटना है और मैच 74 ही रखने हैं, तो बीसीसीआई को शेड्यूल में कुछ बदलाव करने होंगे. देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए टूर्नामेंट के शुरुआती और मध्य दौर में ‘डबल हेडर’ (एक दिन में दो मैच) की संख्या को बढ़ाया जाएगा.

इसे भी पढ़े- गली क्रिकेट से ग्लोबल स्टेज तक, 17 जून 2026 को जब इन उभरते सितारों ने लिया करियर का पहला विकेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >