IPL 2026 प्लेऑफ की रेस हुई तेज: 15 मैच बाकी, पर टॉप-4 अब भी तय नहीं

आईपीएल 2026 का प्लेऑफ धीरे-धीरे रोमांचक मोड़ पर पहुँच रहा है. अभी 15 मैच शेष हैं, लेकिन अब तक टॉप 4 टीमों का फैसला नहीं हुआ है. इस सीजन सिर्फ मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ही प्लेऑफ के दौड़ से बाहर हुई हैं.

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब तक 55 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन टॉप 4 टीमों का फैसला अभी तक नहीं हो पाया है. दरअसल, 8 टीमें प्लेऑफ के रेस में बनी हुई हैं. इसमें आरसीबी, हैदराबाद और गुजरात जैसी टीमें शीर्ष पर रहने के बावजूद भी सुरक्षित नहीं हैं. वहीं, केकेआर और दिल्ली जैसी टीमें अब भी दूसरों के प्रदर्शन पर निर्भर हैं. कुछ टीमों का नेट रन रेट का मामला फंसा हुआ है, तो कहीं उम्मीद लीग के आखिरी मैच तक बनी हुई है. 

पंजाब किंग्स

यह टीम अब तक 11 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है. हालांकि, यह टीम लगातार अपने पिछले 4 मैच हार चुकी है, जिससे बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह टीम 13 अंकों पर क्वालीफाई भी कर सकती है और 17 अंकों पर बाहर भी हो सकती है. पंजाब का अगला 3 मुकाबलों में से 2 मुकाबले उन टीमों से हैं जो पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं, जो उनके लिए वरदान साबित हो सकता है. 

आरसीबी

आरसीबी ने मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करते ही टॉप पर अपनी जगह बना ली है. लेकिन 14 अंकों के बावजूद भी प्लेऑफ में जाना अभी तय नहीं है. अगर टीम अपने बचे 3 मैचों में से 2 मैच जीत लेती है, तो उसका प्लेऑफ का टिकट पक्के तौर पर तय माना जाएगा. 

सनराइजर्स हैदराबाद 

यह टीम पिछले 7 में से 6 मैच जीतकर शानदार फॉर्म में है, और टीम का हौसला सातवें आसमान पर है. टीम का रन रेट भी ठीक-ठाक है, और 14 अंकों के साथ वह दूसरे स्थान पर काबिज है. हालांकि, गुजरात को हराने के बावजूद प्लेऑफ का रास्ता तय नहीं होगा. ऐसे में टीम को बचे हुए 3 में से कम से कम 2 मुकाबले जीतने होंगे.

गुजरात टाइटंस

GT के लिए यह सीजन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. सबसे राहत की बात यह है कि टीम के आखिरी 3 मैचों में से 2 मुकाबले होम ग्राउंड पर हैं. हालांकि, प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आरसीबी और हैदराबाद को 18 अंकों तक पहुंचाना जरूरी होगा. 

सीएसके

पहले 3 मैच हारने के बाद यह टीम अब पूरी तरह अलग लय में नजर आ रही है. टीम ने पिछले 8 में से 6 मुकाबले जीत लिए हैं. भले ही 12 अंकों के साथ यह टीम पांचवें स्थान पर है, लेकिन इसे कम में नहीं आंका जा सकता. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को बाकी टीमों की तरह 18 अंकों तक पहुंचना होगा. वहीं, 16 अंकों पर उनका मामला फंस सकता है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि 14 अंकों पर भी संभावना बनी रह सकती है, हालांकि इसके लिए टीम को किस्मत का साथ चाहिए होगा. 

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान अपनी लगातार खराब प्रदर्शन के चलते तीसरे से छठे पायदान पर आ गई है. टीम ने पिछले 7 में से 5 मुकाबले हार चुके हैं. ऐसे में प्लेऑफ में जगह बनाने का दबाव काफी बढ़ गया है और टीम को अपने प्रदर्शन के साथ-साथ दूसरे टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा.

केकेआर

कोलकाता वह टीम है जिसने अब तक 10 मैच खेले हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि टीम अपने आखिरी 3 मैच होम ग्राउंड पर खेलेगी और वह पिछले 4 मैच जीतकर शानदार फॉर्म में है।. अगर कोलकाता बचे हुए चारों मुकाबले जीत लेती है, तो वह 17 अंकों तक पहुँच जाएगी और उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुल जाएंगे. 

दिल्ली कैपिटल्स

यह टीम 12 मैचों में सिर्फ 5 ही मैच जीत पाई है, और उसका रन रेट भी बेहद कमजोर है. ऐसे में टीम को बचे हुए मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे. अगर टीम बाकी 2 मैच जीतती है, तो वह 14 अंकों तक पहुंच सकती है. लेकिन प्लेऑफ के लिए उसे बाकी टीमों के हारने की भी उम्मीद करनी होगी. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >