IPL 2026: मुंबई इंडियंस का बड़ा कारनामा, इस मामले में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़ा पीछे

आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. मुंबई इंडियंस के लिए यह रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है. इस जीत के साथ मुंबई की टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया. इस जीत के बाद मुंबई की टीम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करने वाली दूसरी टीम बन गई है. आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक रनों का लक्ष्य हासिल करने की उपलब्धि पंजाब किंग्स के नाम है. पंजाब ने 11 बार ऐसा किया है.

आईपीएल में यह सातवां मौका था, जब एमआई ने 200 या उससे बड़े लक्ष्य को हासिल किया है. इस सीजन में एमआई ने दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल की है. एमआई ने सर्वाधिक बार 200 या उससे अधिक रन के लक्ष्य को हासिल करने के मामले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को पीछे छोड़ा. दोनों टीमों ने 6-6 बार यह उपलब्धि हासिल की है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के नाम 5 बार 200 या उससे अधिक रन के लक्ष्य को हासिल करने की उपलब्धि है.

IPL में सबसे ज़्यादा बार 200+ का लक्ष्य चेज करने वाली टीमें

  • 11 – पंजाब किंग्स
  • 7 – मुंबई इंडियंस
  • 6 – राजस्थान रॉयल्स
  • 6 – सनराइजर्स हैदराबाद
  • 5 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु+

मुकाबले का हाल

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए. इस दौरान निकोलस पूरन ने 21 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली.

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवर में मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया. मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 84 और रयान रिकल्टन ने 83 रनों की पारी खेली. अंत में नमन धीर ने नाबाद 23 रनों की पारी खेलकर मुकाबले को जीत लिया.

यह भी पढ़ें: MI vs LSG: रोहित–रिकेल्टन की पारियों से लखनऊ ढेर, मुंबई इंडियंस ने चेज किया अपना सबसे बड़ा टोटल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Ujjawal Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >