KKR को बड़ा झटका, दिल्ली के खिलाफ करो या मरो मैच से बाहर हो सकते हैं अंगकृष रघुवंशी

IPL 2026: KKR को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले लग सकता है बड़ा झटका. अंगकृष रघुवंशी कन्कशन प्रोटोकॉल के कारण हो सकते है मैच से बाहर.

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला KKR और MI के बीच बुधवार को खेला गया. इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा. टीम की इस उम्मीद को झटका तब लगा, जब टीम के इस सीजन के सबसे सफल बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी के बारे में यह सूचना आई कि अगला मुकाबला वो नहीं खेलेंगे. दरअसल चोटिल होने की वजह से वे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से बाहर हो सकते हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल होने के बाद उनके कन्कशन (सिर में चोट) से प्रभावित होने की पुष्टि हुई है.

मुंबई के खिलाफ मैच में लगी चोट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में तिलक वर्मा का कैच लेने के प्रयास में अंगकृष रघुवंशी और वरुण चक्रवर्ती के बीच टक्कर हुई थी. इसके बाद वह मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे. बाद में टीम प्रबंधन ने पुष्टि की कि उन्हें चक्कर, सिरदर्द और गर्दन में दर्द की शिकायत हुई थी. उनकी जगह तेजस्वी दहिया को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतारा गया था.

ICC के नियम बन सकते हैं परेशानी की वजह

आईसीसी के कन्कशन प्रोटोकॉल के अनुसार किसी खिलाड़ी को सिर की चोट के बाद सात दिन का अनिवार्य आराम दिया जाता है. ऐसे में 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में रघुवंशी का खेलना मुश्किल माना जा रहा है.

KKR के लिए बड़ी चिंता

अंगकृष रघुवंशी इस सीजन में KKR के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने 12 पारियों में 422 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 42.20 और स्ट्राइक रेट 146.52 रहा है. उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए हैं.

कौन संभालेगा जिम्मेदारी?

यदि रघुवंशी बाहर होते हैं तो मनीष पांडे नंबर-3 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. वहीं विकेटकीपिंग के लिए टीम के पास तेजस्वी दहिया, फिन एलन और टिम सिफर्ट जैसे विकल्प मौजूद हैं.

-मृणाल कुमार पांडेय-

ये भी पढ़ें : दिल्ली से बेंगलुरु जा रहा एयर इंडिया का एक विमान टेल स्ट्राइक का शिकार, समझिए क्यों बनती है यह स्थिति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >