IPL 2026: MI ने जीता टॉस, CSK को पहले बल्लेबाजी का न्योता, प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को मौका

IPL 2026: आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में 7वें और 8वें स्थान पर हैं, ऐसे में यह जीत प्ले-ऑफ के समीकरणों के लिए संजीवनी साबित होगी.

IPL 2026, मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 33वां और सबसे चर्चित मुकाबला गुरुवार को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो चुका है. पांच-पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) इस सीजन में पहली बार आमने-सामने हैं. घरेलू मैदान पर खेलते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

दोनों टीमों के लिए प्ले-ऑफ की डगर कठिन

इस सीजन में अब तक दोनों ही टीमों का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. मुंबई और चेन्नई दोनों ने अब तक खेले गए अपने 6-6 मैचों में से केवल 2-2 जीत हासिल की है. पॉइंट्स टेबल में मुंबई 7वें और चेन्नई 8वें स्थान पर है. आज का मैच हारने वाली टीम के लिए प्ले-ऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम अपनी उम्मीदें बरकरार रखेगी.

Also Read: Abhishek Sharma बड़े-बड़े छक्के ही नहीं, इस पाकिस्तानी क्रिकेटर के मुंह पर तमाचे भी जड़ रहे

चेन्नई का मास्टरस्ट्रोक: प्रशांत वीर टीम में

चेन्नई सुपर किंग्स ने आज की प्लेइंग-11 में एक बड़ा बदलाव किया है. टीम ने अनुभवी मैथ्यू शॉर्ट की जगह आईपीएल 2026 के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर (14.20 करोड़ रुपये) को मौका दिया है. उत्तर प्रदेश के इस ऑलराउंडर से टीम को काफी उम्मीदें हैं. इसके अलावा, चोटिल आयुष म्हात्रे की जगह कार्तिक शर्मा को बतौर बल्लेबाज टीम में शामिल किया गया है, जो आज अपना दम दिखाएंगे.

मुंबई इंडियंस का ‘नो चेंज’ फार्मूला

वहीं दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच की जीत के बाद अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है. कप्तान हार्दिक पांड्या उसी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरे हैं जिसने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त दी थी. वानखेड़े की बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर मुंबई के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मिचेल सेंटनर पर ये जिम्मेदारी होगी कि चेन्नई को कम से कम स्कोर पर रोका जाए.

Also Read: IPL 2026: चोटिल आयुष म्हात्रे की जगह CSK ने पेसर आकाश मधवाल को किया साइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >