महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत की दमदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अग्निपरीक्षा

शेफाली वर्मा की तूफानी फिफ्टी और राधा यादव की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया. अब सेमीफाइनल का रास्ता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से होकर गुजरेगा.

INDW vs BANW: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है. भारतीय टीम अब चार मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और उसकी स्थिति पहले से अधिक मजबूत हो गई है.

अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा. अगर भारत इस मैच में जीत दर्ज कर लेता है तो सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का हो जाएगा. वहीं हार की स्थिति में टीम को अन्य परिणामों, खासकर दक्षिण अफ्रीका के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ सकता है.

बांग्लादेश की पारी लड़खड़ाई

मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. हालांकि उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और दिलारा अख्तर सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद जुयैरिया फिरदौस और शोभना मोस्तारी ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की. जुयैरिया ने 33 रन बनाए, जबकि शोभना 22 रन बनाकर आउट हुईं.

मध्यक्रम में कप्तान निगार सुल्ताना ने 32 रन की उपयोगी पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का पर्याप्त साथ नहीं मिला. शर्मीन अख्तर ने 10 और शोरना अख्तर ने 13 रन का योगदान दिया. निर्धारित 20 ओवर में बांग्लादेश की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन ही बना सकी. भारत की ओर से राधा यादव सबसे सफल गेंदबाज रहीं. उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए. श्री चरणी ने 2 विकेट झटके, जबकि नंदिनी और रेणुका सिंह को 1-1 सफलता मिली.

शेफाली की फिफ्टी से आसान हुआ लक्ष्य

137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही. स्टार ओपनर स्मृति मंधाना केवल 8 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला. उन्होंने 34 गेंदों पर 53 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. शेफाली के आउट होने के बाद यास्तिका भाटिया ने 23 रन बनाए, जबकि ऋचा घोष 10 रन का योगदान देकर पवेलियन लौटीं.

अंत में जेमिमा रोड्रिग्स 26 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 13 रन भारत को 19 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत दिला दी. इस महत्वपूर्ण जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की दौड़ में खुद को मजबूती से बनाए रखा है.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए जोस बटलर, भारतीय युवा सनसनी को लेकर कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >