LA28 ओलंपिक में खेलती नजर आएगी भारतीय महिला टीम, क्वालिफिकेशन हुआ कन्फर्म

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. टी20 विश्व कप 2026 में एशिया महाद्वीप की सबसे सफल टीम रहने के दम पर भारत को ओलंपिक का टिकट मिला.

LA28 Olympics: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 (LA28) के लिए क्वालिफाई कर लिया है. इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भारत ने एशिया की सबसे सफल पात्र टीम के रूप में ओलंपिक में अपनी जगह पक्की की. हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद तीसरे स्थान पर रही. हालांकि सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाने के बावजूद भारत को एशिया से शीर्ष पात्र टीम होने का फायदा मिला और उसे सीधे ओलंपिक का टिकट मिल गया.

इन टीमों ने भी किया क्वालिफाई

भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन (इंग्लैंड के जरिए) ने भी लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया है. क्वालिफिकेशन नियमों के अनुसार प्रत्येक महाद्वीप से सिर्फ एक टीम को सीधे प्रवेश दिया गया है. क्रिकेट की 128 साल बाद ओलंपिक में वापसी हो रही है. पुरुष और महिला दोनों वर्गों में छह-छह टीमें टी20 प्रारूप में हिस्सा लेंगी.

कैसे मिला भारत को टिकट?

महिला वर्ग में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 को मुख्य क्वालिफाइंग टूर्नामेंट बनाया गया था. टूर्नामेंट के अंत में एशिया, अफ्रीका, यूरोप और ओशिनिया की सर्वश्रेष्ठ पात्र टीमों को सीधे ओलंपिक में जगह मिली. भारत एशिया की सबसे सफल पात्र टीम रही, जबकि ऑस्ट्रेलिया (ओशिनिया), दक्षिण अफ्रीका (अफ्रीका) और ग्रेट ब्रिटेन (यूरोप) ने भी सीधे क्वालिफिकेशन हासिल किया.

अभी दो स्थान बाकी

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में छह टीमों को हिस्सा लेना है. इनमें से चार स्थान भर चुके हैं. मेजबान अमेरिका को भी जगह मिल सकती है, बशर्ते वह निर्धारित अवधि में आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में टॉप-15 में शामिल रहे. अंतिम स्थान का फैसला 2027 में होने वाले आईसीसी ओलंपिक क्वालिफायर के जरिए किया जाएगा.

जय शाह ने बताया ऐतिहासिक पल

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा कि ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी खेल के लिए ऐतिहासिक क्षण है. उन्होंने कहा, “ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हमारे खेल के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। इससे दुनिया भर में क्रिकेट को नई पहचान मिलेगी और खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा.”

अब भारतीय महिला टीम के पास 2028 ओलंपिक में इतिहास रचने और क्रिकेट में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने का सुनहरा अवसर होगा.

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड की सीरीज जीत से भारत को नुकसान, WTC फाइनल की राह हुई कठिन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >