IND vs NZ Highlights: गेंदबाजों ने पलट दिया मैच, सेमीफाइनल में मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से
IND vs NZ Highlights: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया है. गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और 249 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड को 205 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया.

IND vs NZ Live Score
भारत के गेंदबाजों ने पलटा मैच, सेमीफाइनल में टक्कर ऑस्ट्रेलिया से
ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया है. भारत अब ग्रुप ए के टेबल में टॉप पर है और 4 मार्च को टीम इंडिया का मुकाबला ग्रुप बी की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया से होगी. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का लक्ष्य दिया और भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 45.3 ओवर में 205 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया. वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट चटकाकर कीवियों की कमर तोड़ दी. चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है.
न्यूजीलैंड के 9 बल्लेबाज आउट, भारत जीत के बेहद करीब
न्यूजीलैंड का नौवों विकेट भी गिर गया है. वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट चटकाकर कीवियों को परेशान किया.
केन विलियमसन आउट, न्यूजीलैंड को सातवां झटका
केन विलियमसन के रूप में न्यूजीलैंड को सातवां झटका लगा है. 174 के स्कोर पर 42 ओवर में न्यूजीलैंड ने अपने सात बल्लेबाजों को खो दिया है. मैच अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. न्यूजीलैंड को जीतने के लिए 48 गेंद पर 74 रनों की जरूरत है और भारत को इस मैच को जीतने के लिए 3 विकेट की और जरूरत है.
न्यूजीलैंड को चौथा झटका
न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा है. टॉम लैथम आउट हो गए हैं. लैथम को रवींद्र जडेजा ने आउट किया. न्यूजीलैंड को जीत के लिए अब भी 100 से ज्यादा रनों की जरूरत है और उनके पास 15 ओवर शेष बचे हैं. भारत को खेल पर नियंत्रण पाने के लिए कुछ और विकेट जल्दी-जल्दी चटकाने होंगे.
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका, मिशेल आउट
डेरिल मिशेल को आउट कर कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया है. 100 रन के अंदर न्यूजीलैंड ने अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं. नये बल्लेबाज के रूप में टॉप लैथम क्रीज पर आए हैं.
चक्रवर्ती ने विल यंग को भेजा पवेलियन, न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
न्यूजीलैंड को दूसरा बड़ा झटका जादुई स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने दिया है. उन्होंने विल यंग को 22 के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है. डेरिल मिशेल नये बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए हैं.