Live Updates

India vs Japan LIVE Score: रोमांचक मुकाबले में जीता भारत, जापान को 2 रन से हराया

IND vs JPN T20 मैच बारिश के कारण 5-5 ओवर का होगा. दोनों टीमों की प्लेइंग-11 जारी हो गई है. जानिए कौन खेल रहा है.

1:41 PM. 22 Sept 26 18 min ago

India vs Japan Result: भारत ने जीता मुकाबला

भारत और जापान के बीच एक मात्र टी20 मुकाबले में भारत ने जीत हासिल कर ली है. भारत ने यह मुकाबला केवल 2 रन से जीता. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 32 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान की टीम 30 रन ही बना सकी.

1:25 PM. 22 Sept 26 34 min ago

India vs Japan T20 Live Score Hindi: जापान का दूसरा विकेट गिरा

जापान का दूसरा विकेट 8 के स्कोर पर गिरा. वाशिंगटन सुंदर ने इब्राहिम को आउट करके भारत को एक और सफलता दिलाई.

1:21 PM. 22 Sept 26 38 min ago

IND vs JPN: Japan की पारी शुरू, भारत को मिला पहला विकेट

जापान का पहला विकेट पहला ओवर ही गिर गया. अक्षर पटेल ने भारतीय टीम को सफलता दिला दी. लाचलान यामामोटो-लेक 1 रन बनाकर आउट हो गए.

1:05 PM. 22 Sept 26 54 min ago

India vs Japan: भारत की पारी खत्म, Japan के सामने कितना लक्ष्य?

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने 16 रन की पारी खेली. अब जापान को जीतने के लिए 33 रन की जरूरत है.

12:58 PM. 22 Sept 26 1 hr ago

India vs Japan T20 Live Score Hindi: अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बने

  • 10 Abhishek Sharma (2026) *
  • 9 Rashid Khan (2019)
  • 9 Shadab Khan (2024)
12:53 PM. 22 Sept 26 1 hr ago

India vs Japan T20 Live Score Hindi: भारत का तीसरा विकेट गिरा

भारतीय टीम को तीसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा. ईशान 3 रन बनाकर 14 के स्कोर पर आउट हो गए.

12:48 PM. 22 Sept 26 1 hr ago

India vs Japan: भारत को दूसरा झटका, संजू सैमसन लौटे पवेलियन

भारतीय टीम को दूसरा झटका संजू सैमसन के रूप में लगा है. संजू सैमसन 9 रन बनाकर आउट हो गए. भारत ने दोनों ओपनर को 9 रन के स्कोर पर गंवा दिया.

12:45 PM. 22 Sept 26 1 hr ago

India vs Japan: भारत को पहला झटका, Japan ने हासिल किया अहम विकेट

भारतीय टीम को पहला झटका पहले ही ओवर में लग गया है. अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. जापान को पहली सफलता चार्ली ने दिलाई.

12:29 PM. 22 Sept 26 1 hr ago

India vs Japan T20 Live Score Hindi: पांच ओवर मैच खेलने वाले अय्यर पहले कप्तान बने

श्रेयस अय्यर 'फुल मेंबर' टीम के पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने पांच-पांच ओवर के T20 इंटरनेशनल मैच में पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया.

12:25 PM. 22 Sept 26 1 hr ago

IND vs JPN LIVE Score Update: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह

जापान (प्लेइंग इलेवन): लाचलान यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वतारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पटमोर (डब्ल्यू), चार्ली हारा-हिंज, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर

12:21 PM. 22 Sept 26 1 hr ago

IND vs JPN LIVE Score Update: बारिश के कारण 5-5 ओवर का होगा खेल

भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 मुकाबला अब 5-5 ओवर का होगा. ग्राउंड गीला रहने के कारण मुकाबला देर से शुरू हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >