बर्मिंघम की सफलता दोहराना आसान नहीं... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सामने क्यों बढ़ी चुनौती?

India at CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के सामने पदक तालिका में अपनी जगह बनाए रखने की बड़ी चुनौती है. कई प्रमुख खेल हटा दिए गए हैं और टीम का आकार भी छोटा है. जानिए किन खेलों से भारत को पदक की उम्मीद है.

India at CWG 2026: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने 61 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था. अब भारत 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तैयार है. लेकिन इस बार प्रतियोगिता पहले से छोटी होगी और भारत ने भी 123 खिलाड़ियों की कम टीम भेजी है. भारतीय खिलाड़ी 13 खेलों में भाग लेंगे. इस बार भारत के लिए ज्यादा पदक जीतना आसान नहीं होगा, क्योंकि बर्मिंघम में मिले 61 पदकों में से 30 पदक उन खेलों से आए थे, जिन्हें 2026 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल नहीं किया गया है. इसलिए भारत के सामने अपनी अच्छी रैंक बनाए रखने की बड़ी चुनौती होगी.

कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास में भारत का शानदार रिकॉर्ड

भारत कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में कुल 564 पदक जीत चुका है. इनमें 203 स्वर्ण, 190 रजत और 171 कांस्य पदक शामिल हैं. पदकों के मामले में भारत सभी देशों में चौथे स्थान पर है. भारत का सबसे सफल कॉमनवेल्थ गेम्स अभियान 2010 दिल्ली संस्करण रहा था, जहां घरेलू मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड 101 पदक जीते थे.

2026 में भारत का पहला पदक पक्का

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता पहले ही खुल चुका है. महिला बॉक्सिंग में ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को ड्रॉ के कारण सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है. सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही उनका कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया है. यह लॉवलीना का कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला पदक होगा.

खेलों के हिसाब से भारत की पदक उम्मीदें

खेलभारतीय खिलाड़ी/टीमस्थितिपदक की उम्मीद
3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉलमहिला टीमभारत पहली बार पैरा टीम-स्पोर्ट में उतरापदक की संभावना कम, लेकिन ऐतिहासिक भागीदारी
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्सभारतीय जिम्नास्ट24-25 जुलाई को मुकाबलेपदक की उम्मीद सीमित
एथलेटिक्सनीरज चोपड़ा, मुरली श्रीशंकर, प्रियंका गोस्वामी, अविनाश साबले, तेजस्विन शंकर आदिमजबूत दावेदारकई पदकों की उम्मीद
नए एथलेटिक्स सितारेगुरिंदरवीर सिंह, अनीमेष कुजूर, पारुल चौधरी, सर्वेश कुशारे, देव मीणा, पूजा सिंह आदिहालिया रिकॉर्ड से प्रभावित कियापहला CWG पदक जीतने का मौका
पैरा एथलेटिक्सदिलीप गावित, सोमन राणा समेत अन्यपदक की उम्मीदअच्छी संभावना
लॉन बॉल्सरूपा रानी तिर्की, पिंकी सिंह, नयनमणि सैकिया, पुतुल सोनowal2022 के चैंपियन चार खिलाड़ी इस बार नहींपदक की उम्मीद बरकरार
बॉक्सिंगजैसमिन लांबोरिया समेत 14 मुक्केबाजनई टीम, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन7 पदकों से बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य
महिला 75 किग्रा बॉक्सिंगलवलीना बोरगोहेनसेमीफाइनल में सीधे प्रवेशकम से कम पदक पक्का, रंग तय होना बाकी
जूडोतुलिका मान समेत 14 खिलाड़ी2022 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदकई पदकों की संभावना
पैरा पावरलिफ्टिंगझंडू कुमारभारत का पहला पदक कांस्य पदक
स्विमिंगभारतीय तैराकऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से कड़ी चुनौतीफाइनल तक पहुंचना बड़ी उपलब्धि
पैरा स्विमिंगभारतीय पैरा तैराकराष्ट्रीय रिकॉर्डधारी खिलाड़ीपदक के लिए चुनौतीपूर्ण मुकाबला
ट्रैक साइक्लिंगडेविड बेकहम, रोनाल्डो सहित खिलाड़ीटाइमिंग में सुधारउलटफेर की उम्मीद
पैरा ट्रैक साइक्लिंग16 वर्षीय लिशा दासभारत की एकमात्र प्रतिनिधिअनुभव हासिल करना बड़ी उपलब्धि
वेटलिफ्टिंगमीराबाई चानू समेत 12 खिलाड़ीभारत का मजबूत खेलकई पदकों की उम्मीद

इसे भी पढ़े- CWG 2026: चौथे दिन मीराबाई चानू पर रहेंगी निगाहें, लगातार तीसरे गोल्ड मेडल पर नजर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >