IND W vs PAK W: पाकिस्तान पर भारी पड़ा है भारत, जानें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला रविवार को खेला जाएगा. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आता है, जिसने 16 में से 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. हरमनप्रीत कौर की टीम जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगी.

IND W vs PAK W: महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में रविवार को होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी होंगी. आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा पाकिस्तान के मुकाबले काफी भारी दिखाई देता है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान अब तक 16 बार आमने-सामने आए हैं. इनमें से 13 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ तीन बार सफलता मिली है. ऐसे में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

पिछले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीता था मुकाबला

दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत महिला टी20 विश्व कप 2024 में हुई थी, जहां भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था. भारतीय टीम इस बार भी उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी. अब देखना होगा कि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप का आगाज किस तरह से करती है.

एजबेस्टन की पिच से क्या उम्मीद?

यह मुकाबला उसी एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा जहां टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच हुआ था. उस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलाकर 351 रन बनाए थे, जिससे संकेत मिलता है कि बल्लेबाजों को यहां अच्छी मदद मिल सकती है.

स्मृति और शेफाली से बड़ी उम्मीदें

बल्लेबाजी की बात करें तो टीम इंडिया को एक बार फिर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी से बड़ी उम्मीदें होंगी. इंग्लैंड की परिस्थितियों में दोनों बल्लेबाजों का रिकॉर्ड शानदार रहा है. मध्यक्रम में कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष से टीम को तेजतर्रार फिनिशिंग की उम्मीद होगी.

फातिमा सना पर रहेंगी नजरें

दूसरी तरफ पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना शानदार फॉर्म में हैं. वह बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं. हाल ही में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का परिचय दिया था. वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज डायना बेग भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >