IND vs SL: WTC की राह पर भारत की कड़ी परीक्षा, आकिब और सारांश पर होगी सभी की नजरें

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण है. 22 साल बाद श्रीलंका में सीरीज जीतने की उम्मीदों के साथ टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी.

Ind Vs Sl Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज सिर्फ एक द्विपक्षीय मुकाबला नहीं, बल्कि टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से बेहद अहम पड़ाव है. पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में और दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा. इससे पहले भारतीय टीम 7 से 9 अगस्त के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी.

22 साल बाद जीती सीरीज

भारत के लिए श्रीलंका की धरती खास यादें समेटे हुए है. अगस्त-सितंबर 2015 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 22 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीती थी. तीन मैचों की उस सीरीज का पहला टेस्ट भारत 63 रन से हार गया था, लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा टेस्ट 278 रन और तीसरा टेस्ट 117 रन से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली थी. उस सीरीज में एंजेलो मैथ्यूज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने सबसे अधिक 23 विकेट झटके थे.

WTC के हिसाब से महत्वपूर्ण है सीरीज

इस बार भी भारतीय टीम के सामने चुनौती आसान नहीं होगी, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंकतालिका को देखते हुए श्रीलंका दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस सीरीज के बाद भारत को न्यूजीलैंड में दो टेस्ट और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच मैचों की कठिन टेस्ट सीरीज खेलनी है. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ मजबूत शुरुआत भारत की WTC फाइनल की राह को आसान बना सकती है.

आकिब नबी पर होगी नजरें

इस दौरे पर सबसे ज्यादा नजरें तेज गेंदबाज आकिब नबी पर होंगी, जिन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है. वहीं रवींद्र जडेजा लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं, जबकि सारांश जैन के इंटरनेशनल डेब्यू की संभावना भी चर्चा में है. इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन न सिर्फ सीरीज, बल्कि भारत के पूरे टेस्ट सीजन की दिशा तय कर सकता है.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल [विकेटकीपर], रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.

Also Read: डिएंड्रा डॉटिन ने दिलाई ग्लेन फिलिप्स की याद, हवा में उड़कर एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >